फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Men hockey world cup 2018: Olympic champion Argentina beats by New Zealand

हॉकी विश्व कप 2018: अर्जेंटीना की न्यूजीलैंड पर 3-0 से दमदार जीत 

Mon, 03 Dec 2018 11:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Men hockey world cup 2018: Olympic champion Argentina beats by New Zealand

अनुभवी स्ट्राइकर ऑगस्टीन मजीली, लुकास विला और लुकास मार्टिनेज के एक-एक गोल की बदौलत ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना ने न्यूजीलैंड पर हॉकी विश्व कप में पूल ए में 3-0 से दमदार जीत हासिल की।

विज्ञापन


अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी जीत के साथ क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना को पहले मैच में स्पेन को 4-3 से हराने में पसीना आ गया था।
विज्ञापन


ऑगस्टीन मजीली, मैन ऑफ द’ मैच लुकास विला, लुकास मार्टिनेज और रे मातियाज जैसे अर्जेंटीना के स्ट्राइकरों को रंगत पाने में करीब दस मिनट लगे।

ऑगस्टीन मजीली ने दूसरे क्वॉर्टर के आठवें मिनट में जुआन गिलार्डी के पास पर गेंद को संभाला और न्यूजीलैंड के गोलरक्षक रिचर्ड जॉयस को छका कर अर्जेंटीना का खाता खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर के शुरू के आठ मिनट में अर्जेंटीना को दो पेनाल्टी कॉर्नर दिलाए। इन पर पिलात के ड्रैगफ्लिक को न्यूजीलैंड के गोलरक्षक जॉयस ने रोक लिया।

तीसरे क्वार्टर के 11वें मिनट में लुकास विला ने मैदानी गोल कर अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 कर दी। गोंजालो पिलात शुरू के तीन पेनाल्टी कार्नर पर सीधे ड्रैग फ्लिक से गोल करने में नाकाम रहे।


पिलात ने चौथे पेनाल्टी कॉर्नर पर खुद शॉट न लेकर खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले गेंद को लुकास मार्टिनेज की ओर बढ़ाया जिन्होंने गोलरेखा के ठीक सामने गेंद को गोल में डालकर अर्जेंटीना को 3-0 से मैच जिता कर पूरे अंक दिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed