फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian women hockey team members were forced to sit on train floor

रियो से लौटी हॉकी खिलाड़ियों ने ट्रेन के फर्श पर बैठकर किया सफर

Tue, 30 Aug 2016 02:44 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
indian women hockey team members were forced to sit on train floor
हॉकी - फोटो : getty
एक तरफ पूरे देश में रियो में पदक जीतने वाली पीवी सिंधू और साक्षी मलिक का सम्मान हो रहा है। हर कोई खुद को उनका और खेलों का हितैशी होने के दावे कर रहा है, लेकिन ओलंपिक के लिए 36 साल बाद क्वालीफाई करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के चार सदस्यों का रियो से वापस लौटने के बाद ऐसा अपमान हुआ जिसके कल्पना आप नहीं कर सकते। भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने जैसा व्यवहार किया उससे आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि वास्तव में भारत में लोग खेलों और खिलाड़यों को कितनी अहमियत देते हैं। 
विज्ञापन


रियो से वापस लौटी महिला हॉकी टीम के कुछ सदस्यों को घर वापसी के लिए ट्रेन के फर्श पर बैठकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। आखिर कब हमारा देश अपने खिलाड़ियों का सम्मान करना सीखेगा? भारतीय महिला हॉकी टीम की चार सदस्य नमिता टोप्पो, दीप ग्रेस एक्का, लिलिमा मिंज, सुनीता लकड़ा धनबाद अल्लीपे एक्सप्रेस से झारखंड की राजधानी रांची से राउरकेला सफर कर रही थीं। स्टेशन में टीटी ने इन्हें जानकारी दी कि इनका टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है। खिलाड़ियों ने टीटी के सामने अपनी पहचान जाहिर की लेकिन टीटीई पर उनकी बातों का कोई असर नहीं हुआ। उसने इन खिलाड़ियों से कहा कि जब तक कोई सीट खाली नहीं होगी तब तक वो फर्श पर बैठकर सफर करें। सुनीता ने टीटीई से कहा कि हम लगातार दो-तीन दिन से सफर कर रहे हैं हमें कम से कम दो सीट दे दें ताकि हम कम से कम बैठकर यात्रा कर लें, लेकिन हमें सीट नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


हॉकी इंडिया और भारत सरकार खिलाड़ियों के रियो से घर वापसी की उचित व्यवस्था नहीं कर पाना बेहद अफसोस जनक है। इसी तरह की घटनाओं के कारण देश की युवा पीढ़ी खेलों को करियर के रूप में अपनाने से कतराती है और हम हर चार साल बाद ओलंपिक से खाली हाथ लौटने पर केवल अफसोस जताते रह जाते हैं। प्रधानमंत्री भले ही मन की बात में खेलों के विकास की योजना पर बात करें लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed