{"_id":"5ff8977c8ebc3e33bf2f5b27","slug":"indian-junior-women-hockey-team-to-tour-chile-for-six-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम करेगी चिली का दौरा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम करेगी चिली का दौरा
Fri, 08 Jan 2021 11:13 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम छह मैचों के दौरे पर चिली जाएगी। कोरोना महामारी के कारण मिले ब्रेक के कारण एक साल से अधिक समय बाद यह टीम की पहली प्रतिस्पर्धा होगी। भारतीय जूनियर महिला टीम ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन देशों का टूर्नामेंट खेला था। यह टीम अब 17 और 18 जनवरी को चिली की जूनियर टीम से खेलेगी।
विज्ञापन
इसके बाद 20, 21, 23 और 24 जनवरी से चिली की सीनियर टीम से मुकाबला होगा। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच एरिक वोनिंक ने एक विज्ञप्ति में कहा 'अक्तूबर में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में लौटने के बाद से जूनियर महिला टीम ने काफी मेहनत की है। अब देखना है कि वह मैच के माहौल में किस प्रकार परिलक्षित होती है।'
विज्ञापन
भारतीय टीम की कमान डिफेंडर सुमन देवी के हाथ में होगी जबकि इशिका चौधरी उपकप्तान होगी। यह दौरा इस साल होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारी के लिए अहम माना जा रहा है। हॉकी इंडिया और चिली हॉकी महासंघ इस दौरे से जुड़े सभी लोगों के लिए बायो बबल तैयार करेंगे।
विज्ञापन