{"_id":"5c94ec67bdec22145b20e45c","slug":"india-to-open-campaign-against-japan-in-sultan-azlan-shah-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजलान शाह कप: मनप्रीत की 'युवा ब्रिगेड' के सामने जापान की चुनौती, पहला इम्तिहान आज","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
अजलान शाह कप: मनप्रीत की 'युवा ब्रिगेड' के सामने जापान की चुनौती, पहला इम्तिहान आज
Sat, 23 Mar 2019 12:01 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल की निराशा को भुलाते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को 28वें सुल्तान अजलान शाह कप के शुरुआती मुकाबले में एशियाई खेलों के चैंपियन जापान के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी।
विज्ञापन
कोच के बिना और कई स्टार खिलाड़ियों के फिटनेस समस्याओं से जूझने के बावजूद मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। हाल ही में अभ्यास मैच के दौरान गुरजंट सिंह नाक की हड्डी टूटने के कारण स्वदेश लौट गए। भारतीय टीम सोमवार को यहां पहुंची।
विज्ञापन
गुरुवार को मलयेशिया के खिलाफ उसने अभ्यास मैच खेला। पिछली बार भारत छह टीमों में पांचवें स्थान पर रहा था लेकिन युवा टीम ने कुछ सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया। भारत ने 1985, 1991, 1995, 2009 और 2010 में यह खिताब जीता है। वहीं 2016 के फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया और 2017 में उसने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, 'जापान, कोरिया और मलयेशिया से हमें कड़ी चुनौती मिल सकती है। वे पूरी मजबूत टीम के साथ उतर रहे हैं। युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। नए खिलाड़ियों के टीम में होने से हमें फायदा मिलेगा। विरोधी टीमों को उनके बारे में ज्यादा पता नहीं होगा।'
-सुल्तान अजलान शाह हॉकी कप में भारतीय टीम का पहला इम्तिहान आज
-बिना कोच और स्टार खिलाड़ियों के पहुंची है भारतीय टीम
-05 बार (1985, 1991, 1995, 2009, 2010) में खिताब जीत चुकी है भारतीय टीम
-01 बार रजत (2016) और एक बार कांस्य (2017) भी आया है टीम के खाते में