{"_id":"0c802ffa-3f8f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-storm-into-champions-trophy-hockey-semis","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में भारत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में भारत
मेलबोर्न/एजेंसी
Updated Thu, 06 Dec 2012 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। नितीन तिमैया के 12वें मिनट के गोल से भारत ने बेल्जियम को 1-0 से हराया। लंदन ओलंपिक में 12वें और आखिरी स्थान पर रहे भारत को वाइल्ड कार्ड के जरिए इस टूर्नामेंट में प्रवेश मिला था।
विज्ञापन
छह साल के अंतराल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में उतरे भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार रखते हुए बेल्जियम को हराकर पिछले साल इसी टीम से चैंपियंस चैंलेंज ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार का बदला चुकाया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत के लिए एकमात्र मैच विजयी गोल तिमैया ने 12वें मिनट में किया। भारत ने इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखा।
विज्ञापन
पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में
एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में एशिया की दूसरी टीम पाकिस्तान ने बड़े उलटफेर करते हुए ओलंपिक चैंपियन और विश्व की नंबर एक टीम जर्मनी को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पाकिस्तान का सेमीफाइनल में हॉलैंड के साथ मुकाबला होगा जिसने न्यूजीलैंड को एक अन्य क्वार्टर फाइनल में 2-0 से हराया। सेमीफइनल मुकाबले आठ दिसंबर को खेले जाऐंगे।
विज्ञापन