फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   great hockey player and a good person has left

बड़ा खिलाड़ी और अच्छा इंसान छोड़ गया हॉकी

Fri, 21 Dec 2012 12:57 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 21 Dec 2012 12:57 AM IST
विज्ञापन
great hockey player and a good person has left

बात बीते माह की है, लेसली क्लॉडियस अस्पताल में दाखिल थे। देश के कुछ नामी ओलंपियनों को यह खबर लगी। बस क्या था अशोक कुमार, असलम शेर खान, चार्ल्स कारनोलियस, अब्दुल अजीज जैसे पुरोधा फौरन उन्हें देखने के लिए पहुंच गए। इन कुछ लम्हों से वह इतने तरोताजा हो गए कि डॉक्टरों ने उन्हें डिसचार्ज करने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन


ये ओलंपियन अपने साथ ‘लेस साहब’ को डिसचार्ज कराकर ले गए। इस वायदे के साथ कि अगली बार फिर कोलकाता क्लब में बैठकर गपशप करेंगे। अशोक हों या असलम उन्हें अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि लेस साहब अपने वायदे को नहीं निभा पाए। अशोक तो अपने गुरु तुल्य सीनियर को याद कर भावुक हो जाते हैं। वह बताते हैं कि कोलकाता में क्लब हॉकी खेलने के दौरान उनका लेस साहब से गहरा नाता बना। वह अक्सर उनके साथ कोलकाता कस्टम्स क्लब जाते थे।
विज्ञापन


अगली मुलाकात में इसी क्लब में जाने की बात कहकर उन्होंने उनसे विदा ली थी। उनसे 16 नवंबर की यह अंतिम मुलाकात यादगार थी। वह जितने बड़े खिलाड़ी थे उससे भी बेहतर इंसान थे। थे तो वह एंग्लो इंडियन लेकिन उन्हें देश की सेवा एक रियल इंडियन की तरह की। 48,52,56 और 60 के ओलंपिक खेलने वाले लेस साहब 1978 के बैंकाक एशियाई खेलों के लिए टीम के कोच थे। उन्होंने अशोक को सलाह दी कि वह ड्रिब्लिंग बहुत ज्यादा करते हैं। उन्होंने लेस साहब की इस बात पर अमल किया। इसके बाद ही वह बड़े खिलाड़ी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलम शेर खान कहते हैं कि वह खिलाड़ी से भी बड़े एक अच्छे इंसान थे। 1974 के तेहरान एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में उन्होंने गोल कर टीम को फाइनल में जगह दिलाई। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले कोच बालकिशन सिंह ने मैनेजर लेस साहब से सलाह ली कि उन्हें मैच में खिलाना चाहिए या नहीं। लेस साहब का जवाब था उनकी पहली च्वाइस असलम होंगे। हालांकि यह मुकाबला भारत हार गया था। अजीत पाल सिंह बताते हैं कि लंदन ओलंपिक से पहले भारतीय टीम को विदाई देने वह दिल्ली आए। उस वक्त भी उनका हॉकी के प्रति जोश देखते बनता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed