{"_id":"5c927c07bdec2214577e727c","slug":"former-hockey-captain-sardar-singh-named-in-oca-standing-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कप्तान सरदार सिंह ओसीए की स्थायी समिति में शामिल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
पूर्व कप्तान सरदार सिंह ओसीए की स्थायी समिति में शामिल
Wed, 20 Mar 2019 11:14 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
सरदार सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह के अलावा भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कुल 13 सदस्यों को इस महीने के शुरू में बैंकाक में हुई 38वीं आम सभा में एशियाई ओलंपिक समिति (ओसीए) की विभिन्न स्थायी समितियों में चुना गया।
विज्ञापन
सरदार एथलीट स्थायी समिति में चुने गये जबकि आईओए महासचिव राजीव मेहता को संस्कृति स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया। हॉकी इंडिया महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद मीडिया स्थायी समिति में होंगे जबकि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) अध्यक्ष आदिल सुमरीवाला और ललित भनोट को खेल एवं पर्यावरण और खेल स्थायी समिति में चुना गया।
विज्ञापन
ओसीए की आम सभा दो और तीन मार्च को बैंकाक में हुई। सभी सदस्यों को 2019 से 2023 तक चार साल के लिये नामांकित किया गया है। ओसीए अध्यक्ष शेख अहमद अल फहद अल सबाह ने बयान में कहा, 'ओसीए संविधान और ओसीए आम सभा द्वारा मिले अधिकार के अनुसार मैंने ओसीए स्थायी समितियों के सदस्यों को नामांकित किया है। ओसीए की स्थायी समितियों के सदस्यों को शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
ओसीए स्थायी समितियों में आईओए सदस्यों की सूची:
सरदार सिंह, राजीव मेहता, के राजिंद्रन, प्रेम चंद वर्मा, डीके सिंह, मोहम्मद मुश्ताक अहमद, राकेश शर्मा, आदिले सुमरीवाला, ललित भनोट, आनंदेश्वर पांडे, सुनैना कुमारी, एन रामचंद्रन और ओंकार सिंह।