{"_id":"6c19b522-4105-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"champions-trophy-indian-dream-broken-australia-defeated","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफीः भारत का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया से हारा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
चैंपियंस ट्रॉफीः भारत का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया से हारा
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Dec 2012 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम हार गई है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-0 से शिकस्त दी। भारत अब कांस्य पदक के लिए पाकिस्तान से खेलेगा।
विज्ञापन
जैमी ड्वायर ने पहले हाफ में दस मिनट के अंतराल के दो गोल करके अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। कीरन ग्रोवर्स ने दूसरे हाफ में एक और गोल करके भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में पिछले उपविजेता हॉलैंड से मुकाबला होगा। हॉलैंड ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-2 से शिकस्त दी थी।
ऑस्ट्रेलिया का चैंपियंस ट्रॉफी में बेजोड़ रिकॉर्ड रहा है। उसने 2007 में जर्मनी के हाथों फाइनल में हारने के बाद लगातार चार बार यह टूर्नामेंट जीता है।
ऑस्ट्रेलिया ने पांचवीं बार खिताब जीतने के लिए बहुत मजबूत टीम उतारी है और उसका लक्ष्य बड़े अंतर से जीत दर्ज करना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम हालांकि अभी तक टूर्नामेंट में उम्मीद के अनुरूप अधिक गोल दागने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने लीग चरण कम अंतर से जीत दर्ज की। इसमें भी उसकी रक्षापंक्ति ने अहम भूमिका निभाई। क्वार्टर फाइनल में हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा। उसने यह मैच 2-0 से जीता था।