फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   australia win hockey champions trophy

चैंपियंस ट्रॉफी पर ऑस्ट्रेलिया का 5वीं बार कब्जा

Sun, 09 Dec 2012 02:39 PM IST
मेलबोर्न/एजेंसी
मेलबोर्न/एजेंसी Updated Sun, 09 Dec 2012 02:39 PM IST
विज्ञापन
australia win hockey champions trophy

कीरन गोवर्स के अतिरिक्त समय में किए गए गोल से गत चार बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने ओलंपिक उपविजेता हालैंड को बेहद रोमांचक मुकाबले में 2-1 से लगातार पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। सांडर बार्ट ने 18वें मिनट में गोल करके हालैंड को बढ़त दिलाई लेकिन मेजबान टीम ने रसैल फोर्ड के 31वें मिनट में किए गए गोल से बराबरी हासिल कर ली।

विज्ञापन


इसके बाद निर्धारित समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच अतिरिक्त समय में खिंच गया। गोवर्स ने अतिरिक्त समय के पांचवें मिनट में गोल करके ऑस्ट्रेलिया को लगातार पांचवीं बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का सरताज बना दिया। ऑस्ट्रेलिया का चैंपियंस ट्रॉफी में यह कुल 26वां पदक है। गत दो बार कांस्य पदक जीतने वाली हालैंड की टीम इस बार रजत जीतने में सफल रही।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराकर कांस्य पदक जीता। बेल्जियम ने ओलंपिक चैंपियन जर्मनी को चौंकाते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने के साथ चौथा स्थान हासिल किया जबकि न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड को हराकर सातवें स्थान पर रही। पाकिस्तान के शकील अब्बासी को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जबकि हालैंड के जाप स्टॉकमैन सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रहे। न्यूजीलैंड के निकोलस विल्सन के नाम टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने का रिकार्ड रहा जबकि फेयर प्ले ट्रॉफी हालैंड के खाते में गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed