{"_id":"600b0c018ebc3e2e3e49d0a9","slug":"asian-champions-trophy-postponed-again-due-to-covid-19-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण दोबारा स्थगित हुआ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
कोरोना के कारण दोबारा स्थगित हुआ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट
Fri, 22 Jan 2021 11:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के कारण एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट शुक्रवार को एक बार फिर साल के आखिर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 11 से 19 मार्च तक ढाका में होना था जबकि महिला वर्ग का टूर्नामेंट 31 मार्च से छह अप्रैल तक दक्षिण कोरिया में होना था।
विज्ञापन
एएचएफ के मुख्य कार्यकारी तैयब इकराम ने कहा, 'हमें कई मसलों को ध्यान में रखकर यह फैसला लेना पड़ा जिनमें सबसे ऊपर खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य था। एएचएफ अपने खिलाड़ियों को किसी जोखिम में नहीं डालना चाहता।'उन्होंने कहा कि टीम की तैयारियों के अभाव को ध्यान में रखकर भी यह फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन
बता दें कि मूल रूप से यह टूर्नामेंट पिछले साल होने वाला था लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। पुरुष वर्ग में टूर्नामेंट पिछले साल 17 से 27 नवंबर और महिला वर्ग में 14 से 21 जून तक होना था।
विज्ञापन