फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Asian Champions Trophy: Lalit and Harmanpreet scored as Korea held Olympic bronze medalist India to a 2-2 draw

Asian Champions Trophy: कोरिया ने ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारत को 2-2 से ड्रॉ पर रोका, ललित और हरमनप्रीत ने दागे गोल

Tue, 14 Dec 2021 08:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Dec 2021 08:20 PM IST
सार

भारत ने मैच की शानदार शुरुआत की। शुरुआती दो क्वार्टर में दो गोल कर टीम इंडिया ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में कोरिया ने वापसी की।

विज्ञापन
Asian Champions Trophy: Lalit and Harmanpreet scored as Korea held Olympic bronze medalist India to a 2-2 draw
भारत बनाम कोरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ढाका में खेले जा रहे पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारत को कोरिया ने 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। यह टोक्यो ओलंपिक के बाद भारत का पहला टूर्नामेंट है। भारत के लिए ललित उपाध्याय (चौथे मिनट) और उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह (18वें मिनट) ने गोल दागे। 
विज्ञापन


भारत ने मैच की शानदार शुरुआत की। शुरुआती दो क्वार्टर में दो गोल कर टीम इंडिया ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में कोरिया ने वापसी की और 41वें मिनट में जोंगयुन जांग ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। 46वें मिनट में संगयुन किम ने गोल दाग स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन


चौथे क्वार्टर में कोरिया ने भारतीय डिफेंस पर काउंटर अटैक करना शुरू कर दिया। हालांकि, डिफेंस ने जमकर मुकाबला किया। कप्तान मनप्रीत सिंह और उनकी टीम ने कई पेनल्टी कॉर्नर और कई मौके गंवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरिया के गोलकीपर जेहियोन किम मैच के बेस्ट प्लेयर रहे। उन्होंने कई बेहतरीन गोल बचाए। दोनों टीमें इसी टूर्नामेंट में पिछली बार भिड़ी थीं। तब भी मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। भारत को अब अपना अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को खेलना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed