{"_id":"de5868b2-3e45-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"air-india-won-shastri-hockey-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया को शास्त्री हॉकी खिताब","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एयर इंडिया को शास्त्री हॉकी खिताब
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 05 Dec 2012 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया ने शिवाजी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत पेट्रोलियम(बीपीसीएल) को 3-1 से हरा 23वां लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया। एयर इंडिया की टीम टूर्नामेंट में अपराजेय रही। विजेता टीम ने ग्रुप चरण में अपने तीनों मैच जीते थे।
विज्ञापन
एयर इंडिया को खिताबी जीत से दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली जबकि बीपीसीएल को एक लाख रुपये मिले। एयर इंडिया के वीएस विनय छह गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे। बीपीसीएल के मोहम्मद आमिर खान को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी घोषित किया गया। विजेता टीम आधे समय तक एक गोल से आगे थी। तेज गति से खेले गए खिताबी मुकाबले में एयर इंडिया ने 31वें मिनट में कप्तान अर्जुन हलप्पा के गोल से बढ़त बनाई।
विज्ञापन