फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Harikrishnan A Ra becomes India's 87th chess Grand Master coach wants him to compete in big events

Chess: शतरंज खिलाड़ी हरिकृष्णन ए रा भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर बने, कोच को बड़े टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद

Sun, 13 Jul 2025 05:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 13 Jul 2025 05:55 PM IST
सार

हरिकृष्णन 2022 में चेन्नई में ग्रैंडमास्टर श्याम सुंदर मोहनराज की अकादमी से जुड़े थे। हरिकृष्णन के ग्रैंडमास्टर बनने से मोहनराज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। 

विज्ञापन
Harikrishnan A Ra becomes India's 87th chess Grand Master coach wants him to compete in big events
शतरंज - फोटो : Adobe

विस्तार

भारत के हरिकृष्णन ए रा भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। 24 साल के हरिकृष्णन ने शुक्रवार को फ्रांस के ला प्लेन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में अपना तीसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया और देश के 87वें ग्रैंडमास्टन बने। हरिकृष्णन 2022 में चेन्नई में ग्रैंडमास्टर श्याम सुंदर मोहनराज की अकादमी से जुड़े थे। हरिकृष्णन के ग्रैंडमास्टर बनने से मोहनराज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। 
विज्ञापन


मोहनराज इसलिए ज्यादा खुश हैं क्योंकि कुछ महीनों के भीतर उनकी अकादमी के दो खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर बने। श्रीहरि एल आर भारत के 86वें ग्रैंडमास्टर थे और अब हरिकृष्णन ने यह उपलब्धि हासिल की है। हरिकृष्णन ने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म कुछ साल पहले हासिल किया था और फिर स्पेन में आंदुजार ओपन में दूसरा नॉर्म हासिल किया। मोहनराज ने उस समय को याद किया जब वह एक साल से अधिक समय तक कोई ग्रैंडमास्टर तैयार नहीं कर पाए थे। मोहनराज को वह समय याद है जब अंतरराष्ट्रीय मास्टर बन चुके हरिकृष्णन ग्रैंडमास्टर बनने के लिए मार्गदर्शन लेने उनकी अकादमी में आए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दो महीने में ही अकादमी ने दो ग्रैंडमास्टर तैयार कर दिए हैं। पिछले दो-तीन वर्षों से जिन ग्रैंडमास्टर्स को मैं लगातार प्रशिक्षित कर रहा हूं, उनकी वजह से यह बहुत अच्छा लग रहा है। यह मेरे और हरिकृष्णन, दोनों के लिए बड़ी राहत की बात है क्योंकि उन्होंने लगातार दो ग्रैंडमास्टर नॉर्म गंवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed