फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: 77 Athletes to Undergo Fitness and Performance Test in Delhi Before Japan Trip

एशियन गेम्स: एथलीटों को साबित करनी होगी फिटनेस, एशियाड दल के खिलाड़ी 10 को दिल्ली में दिखाएंगे अपना प्रदर्शन

Sat, 05 Sep 2026 08:36 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Sat, 05 Sep 2026 08:36 AM IST
सार

एशियाई खेलों के लिए चयनित भारत के 77 एथलीटों को जापान रवाना होने से पहले फिटनेस और प्रदर्शन साबित करना होगा। एएफआई 10 सितंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फाइनल सीरीज आयोजित करेगा। अविनाश साबले, ज्योति याराजी और अनु रानी समेत कई खिलाड़ियों पर विशेष निगाहें रहेंगी।

विज्ञापन
Asian Games: 77 Athletes to Undergo Fitness and Performance Test in Delhi Before Japan Trip
एशियाई खेल - फोटो : IANS

विस्तार

एशियाई खेलों के लिए चयनित 77 एथलीटों को जापान जाने से पहले प्रदर्शन व फिटनेस साबित करनी होगा। भारतीय एथलेटिक्स संघ (एएफआई) 10 सितंबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फाइनल सीरीज आयोजित कर रहा है। इसमें एशियाड दल के सभी एथलीटों को उतरना होगा। सूत्र बताते हैं कि इसमें बेहद खराब प्रदर्शन और खराब फिटनेस वाले एथलीटों को जापान नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा निगाहें पिछले एशियाड के स्वर्ण विजेता अविनाश साबले (3,000 मीटर स्टीपलचेज और रजत विजेता ज्योति याराजी (100 मीटर बाधा दौड़) पर रहेंगी। ये चयनित तो हुए हैं, लेकिन प्रदर्शन की जांच बाकी है। अविनाश-ज्योति चोट के पुनर्वास से गुजर रहे हैं। इस सीरीज में इनका प्रदर्शन एएफआई को बताएगा कि ये दोनों कहां खड़े हैं।
विज्ञापन

अनु पर रहेंगी निगाहें
पिछले एशियाड में स्वर्ण जीतीं जैवलिन थ्रोअर अनु रानी ने भी क्वालिफाइंग मार्क को नहीं छुआ है। उनका चीन की 18 वर्षीय यान जीयी से मुकाबला है जो जियामिन डायमंड लीग में 71.74 मीटर भाला फेंक चुकी हैं। सूत्र बताते हैं कि अविनाश साबले और अनु को सीरीज में एशियाड का क्वालिफाइंग मार्क छूने की ताकीद की गई है। राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता हाईजंपर सर्वेश कुषारे और ट्रिपल जंपर प्रवीण चित्रवेल भी चोट से जूझ रहे हैं। माना जा रहा है कि ये दोनों को इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, लेकिन दोनों एशियाड में खेलेंगे।

खिलाड़ियों के लिए बसाया 'मिनी जापान'
छह फुट से थोड़े ज्यादा लंबे बिस्तर, बेहद करीब दीवारें और जरूरी चीजों की ही जगह। यह उस कमरे की झलक है, जो एशियाई खेलों में जापान जा रहे भारतीय एथलीटों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने पटियाला के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ स्पोर्ट्स और बंगलूरू साई सेंटर में तैयार कराए हैं।

साई के उपमहानिदेशक विनीत कुमार के मुताबिक, कंटेनरों में बने कमरे ठीक जापान जैसे हैं। खिलाड़ियों को एशियाड में खेल गांव नहीं होने की असुविधा से बचाने को साई उन्हें वहां के अनुकूल बना रहा है। 13 मीटर
लंबे और तीन मीटर चौड़े कंटेनर में दोनों सिरों पर 2-2 लोगों के लिए बेडरूम हैं। दो एसी, वॉशिंग मशीन वाला छोटा लॉन्ड्री एरिया और रेफ्रिजरेटर व छोटी किचन है। 28 अगस्त से इनमें खिलाड़ियों को बारी-बारी से एक रात के लिए ठहराना शुरू किया गया है। साथ ही खास शेफ भी जापानी खाना खिलाड़ियों को दे रहे हैं।
विज्ञापन

पहली बार भारतीय दल संग जाएगी सुरक्षा अधिकारी
नई दिल्ली। भारतीय दल पहली बार एशियाई खेलों में सुरक्षा अधिकारी साथ लेकर जाएगी। नीतल नारंग को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो खिलाड़ियों के शोषण, दुर्व्यवहार आदि मामलों की संपर्क सूत्र होंगी। भारतीय सॉफ्टबॉल संघ की अध्यक्ष नीतल ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी का खेलों में सुरक्षा अधिकारी सर्टिफिकेट कोर्स कर रखा है। पिछले साल भारत ने यूथ एशियाड में भी सुरक्षा अधिकारी के तौर पर ओमप्रकाश करहाना को भेजा था. लेकिन सीनियर स्तर पर यह पहली बार है। भारत के 503 एथलीटों के दल में 234 महिलाएं व 246 सपोर्ट स्टाफ में 56 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed