{"_id":"66ca0fafb3a29c547e0d78fc","slug":"grandmaster-r-praggnanandhaa-and-d-gukesh-settled-for-a-hard-fought-draw-in-the-fifth-round-of-the-sinquefield-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess: गुकेश और प्रज्ञानंद फिर नहीं दर्ज कर सके जीत, अंक बांटने पर हुए मजबूर; फिरौजा ने बनाई बढ़त","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess: गुकेश और प्रज्ञानंद फिर नहीं दर्ज कर सके जीत, अंक बांटने पर हुए मजबूर; फिरौजा ने बनाई बढ़त
Sat, 24 Aug 2024 10:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:53 PM IST
सार
सफेद मोहरों से खेलते हुए फिरौजा ने गिरी को हराने के बाद एकल बढ़त बना ली। फिरौजा के नाम अब साढ़े तीन अंक है और वह वेस्ले सो से अब आधा अंक आगे हैं।
विज्ञापन
आर प्रज्ञानंद
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर में अमेरिका के वेस्ले सो के खिलाफ मजबूत स्थिति को जीत में बदलने में विफल रहे, जबकि विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश को नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के खिलाफ कड़े मुकाबले में ड्रॉ खेलना पड़ा। फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा ने नीदरलैंड के अनीश गिरी को हराया जबकि 10-खिलाड़ियों के राउंड-रोबिन टूर्नामेंट में अन्य मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए।
सफेद मोहरों से खेलते हुए फिरौजा ने गिरी को हराने के बाद एकल बढ़त बना ली। फिरौजा के नाम अब साढ़े तीन अंक है और वह वेस्ले सो से अब आधा अंक आगे हैं। वेस्ले ने शानदार एकाग्रता दिखाते हुए प्रज्ञानंद को ड्रॉ पर रोका। फ्रांस के मैक्सिम वाचिएर-लाग्रेव, प्रज्ञानंद, गुकेश, चीन के डिंग लिरेन, रूस के इयान नेपोम्नियाच्ची और अमेरिका के फैबियानो कारूआना 2.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव दो अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं, जो गिरी से आधा अंक आगे हैं।