फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Grandmaster Arjun Erigaisi storms into semifinals of Freestyle Grand Slam Tour Praggnanandhaa bowed out

Freestyle Grand Slam: एरिगेसी सेमीफाइनल में पहुंचे, भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद खिताबी दौड़ से बाहर हुए

Fri, 18 Jul 2025 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Jul 2025 04:01 PM IST
सार

भारत के आर प्रज्ञानंद अमेरिका के फैबियानो कारुआना के खिलाफ हारकर खिताबी दौड़ से बाहर हो गए हैं।  प्रज्ञानंद को कारुआना के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Grandmaster Arjun Erigaisi storms into semifinals of Freestyle Grand Slam Tour Praggnanandhaa bowed out
आर प्रज्ञानंद - फोटो : ANI

विस्तार

ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसातोरोव को हराकर फ्रीस्टाइल ग्रैंडस्लैम शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, भारत के आर प्रज्ञानंद अमेरिका के फैबियानो कारुआना के खिलाफ हारकर खिताबी दौड़ से बाहर हो गए हैं। एरिगेसी ने अब्दुसातोरोव को 1.5-0.5 से हराया, जबकि प्रज्ञानंद को कारुआना के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

प्रज्ञानंद ने तीन बार बनाई बढ़त
प्रज्ञानंद और कारूआना के बीच कुल सात निर्णायक बाजियां खेली गईं। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी ने तीन बार बढ़त बनाई। प्रज्ञानंद ने पहली बाजी जीती लेकिन दूसरी बाजी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। छठी बाजी तक यह सिलसिला बना रहा। इसके बाद अमेरिकी खिलाड़ी ने सातवीं बाजी जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। प्रज्ञानंद इस हार से सात अन्य खिलाड़ियों के साथ निचले ब्रैकेट में खिसक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के लेवोन एरोनियन और हैंस मोक निएमैन क्वार्टर फाइनल चरण में जीतने वाले अन्य खिलाड़ी हैं। इन्होंने क्रमशः हिकारू नाकामुरा और जोवोखिर सिंदारोव को हराया। एरोनियन ने 2.5-1.5 के अंतर से जीत हासिल की, वहीं निएमैन को सिंदारोव को 4-2 से हराने में अधिक समय लगा। सेमीफाइनल में अर्जुन का मुकाबला एरोनियन से जबकि निएमैन का कारूआना से होगा।
विज्ञापन

कार्लसन ने जीत की लय हासिल की
निचले वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने अपनी जीत की लय वापस पा ली। उन्होंने भारत के विदित गुजराती को आसानी से 2-0 से हराया। निचले वर्ग के अन्य मुकाबलों में अमेरिका के वेस्ली सो ने हमवतन सैमुअल सेवियन को, जबकि लीनियर डोमिनगेज पेरेज ने कज़ाकिस्तान की बिबिसारा अस्सौबायेवा को 1.5-0.5 के समान अंतर से हराया। पहले चरण के विजेता जर्मनी के विन्सेंट कीमर ने अमेरिका के ही रॉबसन रे को 2.5-1.5 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed