फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Governor extracted Davis Cup draw at chandigarh

डेविस कप में रामकुमार रामनाथन खेलेंगे पहला मैच, जानिए, किससे होगी टक्कर

Fri, 15 Jul 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Jul 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
Governor extracted Davis Cup draw at chandigarh
davis cup draw chandigarh
स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की अगुवाई में भारतीय डेविस कप टीम एशिया-आशोयना ग्रुप-1 में दक्षिण कोरिया से शुक्रवार को अभियान शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


वीरवार को बारिश की वजह से आयोजकों  को मेन कोर्ट को सुखाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट पर होने वाले मुकाबले के दौरान बारिश से निपटने के लिए टूर्नामेंट आयोजकों ने दावे किए हैं। अगर वीरवार की तरह शुक्रवार को बारिश आती होती है तो मैचों के लिए अतिरिक्त दिनों का प्रावधान है। एक दिन में तीन मुकाबले भी हो सकते हैं।

डेविस कप के तय कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन दो सिंगल, दूसरे दिन डबल्स और तीसरे दिन दो सिंगल मुकाबले खेले जाने हैं। चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट पर होने वाले डेविस कप के लिए पंजाब और हरियाणा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने ड्रॉ निकाले।
विज्ञापन


ड्रॉ में पहले मैच के लिए भारत के रामकुमार रामनाथन का नाम निकला। जिनके साथ 15 जुलाई को पहला सिंगल्स मुकाबला कोरिया के सियोंग चान होंग के साथ होगा।
इसी दिन दूसरे सिंगल्स मैच में साकेत मेयनी का सामना योंग क्यूं लिम के साथ होगा।

16 जुलाई से होंगे डबल्स मुकाबले

Governor extracted Davis Cup draw at chandigarh
लिएंडर पेस

डबल्स का मुकाबला 16 जुलाई को होगा। इसमें रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस के साथ योंग चुंग व युनसियोंग चुंग का सामना होगा।

वहीं 17 जुलाई को रिवर्स सिंगल्स में साकेत और सियोंग चान आमने सामने  होंगे। इसके बाद आखिरी सिंगल्स में रामकुमार रामानाथन के सामने योंग क्यूं लिम होंगे। इस मौके पर सोलंकी ने भारत और कोरिया के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और कहा कि सिटी में डेविस कप खेलने का बेहतर अनुभव रहेगा।

ग्रास कोर्ट पर खेलने का होगा फायदा
भारतीय टीम के खिलाड़ियों के पास ग्रास कोर्ट पर खेलने का अनुभव है। विंबल्डन में खेलने के बाद लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना डेविस कप खेलने पहुंचे हैं। वहीं रामकुमार रामनाथ और साकेत मेयनी दोनों खिलाड़ी विंबल्डन क्वालीफायर्स में थे। दोनों एक महीने तक ग्रास कोर्ट पर ही खेले हैं। इससे भारतीय टीम को ग्रास कोर्ट का फायदा जरूर मिल सकता है।

भारत की जीत की उम्मीद ज्यादा
भारत का इस बार डेविस कप में पलड़ा भारी नजर है। आंकड़ों के अनुसार। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए दस मुकाबलों में से छह में भारत ने जीत दर्ज की है। वहीं कोरिया टीम के पास ग्रास पर खेलने का कम अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed