फीफा विश्व कप: इन 8 टीमों के बीच होगी क्वार्टर फाइनल में जंग, म्बाप्पे-ग्रीजमैन पर सबसे ज्यादा नजर
अर्जेंटीना, पुर्तगाल और जर्मनी जैसी दिग्गज टीमों के बाहर होने के साथ ही 16 राउंड का ग्रुप स्टेज अब समाप्त हो चुका है। फीफा में हुए अब तक कई बड़े उलटफेर के बाद अंतिम-8 टीमों के साथ ही क्वार्टर फाइनल राउंड की शुरुआत हो चुकी है।
शुक्रवार को राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड की जीत के साथ ही यह तय हो चुका है कि फीफा विश्व कप 2018 में कौन सी टीमें अंतिम-8 में पहुंची हैं। इन टीमें पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के अलावा इंग्लैंड, बेल्जियम, क्रोएशिया, उरुग्वे, स्वीडन, फ्रांस और मेजाबन रूस शामिल हैं।
बता दें कि 6 जुलाई से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल राउंड में पहला मुकाबला शुक्रवार को फ्रांस और उरुग्वे के बीच खेला जाएगा। वहीं इसी दिन दूसरे मुकाबले में ब्राजील का सामना बेल्जियम से होगा।
फ्रांसीसी टीम को क्वार्टर फाइनल तक ले जाने में सबसे बड़ा योगदान कलाइन एमबापे और एंटोनी ग्रीजमैन का रहा है। अर्जेटीना के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में एमबापे के दो गोलों ने मैच का नतीजा बदला तो ग्रीजमैन का पेनाल्टी पर गोल भी यादगार है।
फ्रांसीसी टीम का टूर्नामेंट में सफर अच्छा रहा और उसने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 हराया, जबकि पेरू को 1-0 से मात दी। इसके अलावा डेनमार्क से मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। उसके सामने उरुग्वे की चुनौती होगी लेकिन यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। वहीं उरुग्वे ने टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार की और ग्रुप स्टेज में लगातार तीनों मैच अपने नाम किए।
उसने जीत का सिलसिला पहले मिस्र और सऊदी अरब को 1-0 से हराकर किया और फिर रूस को 3-0 से शिकस्त दी। इसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाली टीम को 2-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।
क्वार्टर फाइनल में टीमें
ब्राजील
इंग्लैंड
बेल्जियम
क्रोएशिया
उरुग्वे
स्वीडन
फ्रांस
रूस