Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Brazil Football Match Sees World Record 51 Red Cards After Mass Brawl

फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा बवाल!: एक गोल के बाद मैदान बना जंग का अखाड़ा, रेफरी ने बांटे 51 रेड कार्ड; मैच रद्द

Thu, 05 Nov 2026 08:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जनेरियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जनेरियो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 05 Nov 2026 08:44 AM IST
सार

ब्राजील में उबरलांडिया और मामोरे के बीच अंडर-20 फुटबॉल सेमीफाइनल में गोल के बाद खिलाड़ियों और अधिकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। रेफरी ने कुल 51 रेड कार्ड दिखाए, जिनमें 43 खिलाड़ी, आठ सपोर्ट स्टाफ और दो बोर्ड अधिकारी शामिल थे। हंगामे के कारण मैच रद्द करना पड़ा और फुटबॉल का पिछला विश्व रिकॉर्ड टूट गया।

विज्ञापन
Brazil Football Match Sees World Record 51 Red Cards After Mass Brawl
फुटबॉल मैच में बवाल - फोटो : Twitter

विस्तार

ब्राजील में फुटबॉल के एक मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। अंडर-20 फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि रेफरी को एक-दो नहीं, बल्कि कुल 51 रेड कार्ड दिखाने पड़े। मैदान पर शुरू हुई मारपीट में खिलाड़ी ही नहीं, कोचिंग स्टाफ, टीम के अधिकारी और बॉल बॉय भी शामिल हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि मुकाबले को बीच में ही रद्द करना पड़ा। इस घटना के साथ ही फुटबॉल के एक मैच में सबसे ज्यादा रेड कार्ड दिखाए जाने का विश्व रिकॉर्ड भी टूट गया।

विज्ञापन
Trending Videos

Brazil Football Match Sees World Record 51 Red Cards After Mass Brawl
ब्राजील में फुटबॉल मैच में विवाद - फोटो : Twitter
एक गोल के बाद शुरू हुआ विवाद, मैदान बना जंग का अखाड़ा
यह घटना ब्राजील के मिनास गेरैस में उबरलांडिया और मामोरे के बीच अंडर-20 कैम्पियोनाटो मिनेइरो (सेकंड डिवीजन) के सेमीफाइनल मुकाबले में हुई। मैच एस्टाडियो पारके डो साबिया में खेला जा रहा था। दूसरे हाफ के 54वें मिनट में मामोरे ने गोल करके अपनी बढ़त 3-1 कर ली। इसके बाद मैदान पर विवाद शुरू हो गया।

रेफरी की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, मामोरे के फॉरवर्ड डावी ने गोल करने के बाद विपक्षी टीम के बेंच की ओर दौड़कर वहां मौजूद स्थानापन्न खिलाड़ियों और स्टाफ को चिढ़ाया। इससे नाराज होकर उबरलांडिया के गोलकीपिंग कोच पाउलो सर्जियो डायस डॉस सैंटोस मैदान में घुस गए और डावी से भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी ही नहीं, कोच और बॉल बॉय भी भिड़े
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों टीमों के स्थानापन्न खिलाड़ी, तकनीकी स्टाफ और बोर्ड के सदस्य भी मैदान में पहुंच गए। रेफरी फर्नांडो पैट्रिक ड्रोसघिक मोडेस्टो के मुताबिक, इस झड़प में छह बॉल बॉय भी शामिल हो गए थे। रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने मामोरे के सदस्यों पर सामान, कुर्सियों और स्ट्रेचर से हमला किया। हालात को काबू में करने के लिए स्थानीय सैन्य पुलिस को स्टेडियम बुलाना पड़ा। आरोप यह भी लगे कि उबरलांडिया के अधिकारियों ने मामोरे के सदस्यों के उपकरणों को नुकसान पहुंचाया, जबकि जवाब में मामोरे के सदस्यों ने घरेलू टीम के ड्रेसिंग रूम में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

Brazil Football Match Sees World Record 51 Red Cards After Mass Brawl
ब्राजील में फुटबॉल मैच में विवाद - फोटो : Twitter
51 रेड कार्ड के साथ टूटा विश्व रिकॉर्ड
इस घटना से पहले ही तीन खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर किया जा चुका था। इसके बाद रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में हिंसा में शामिल 48 अन्य लोगों को भी रेड कार्ड दिया। इनमें खिलाड़ी, अधिकारी और टीम के दूसरे सदस्य शामिल थे। कुल 51 रेड कार्ड पाने वालों में 43 खिलाड़ी, आठ सपोर्ट स्टाफ सदस्य और दो बोर्ड अधिकारी शामिल थे। इस तरह फुटबॉल के एक मैच में सबसे ज्यादा रेड कार्ड दिखाए जाने का पिछला रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड अर्जेंटीना के दो क्लबों क्लेपोल और विक्टोरियानो एरेनास के नाम था। 2011 में पांचवें डिवीजन के मुकाबले में रेफरी ने कुल 36 रेड कार्ड दिखाए थे। ब्राजील में हुई इस घटना ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed