{"_id":"5c964da2bdec2213f801647e","slug":"india-vs-tajikistan-football-u23-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएफसी क्वालीफायर: भारत-ताजिकिस्तान बीच 'करो या मरो' मुकाबला कल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एएफसी क्वालीफायर: भारत-ताजिकिस्तान बीच 'करो या मरो' मुकाबला कल
Sat, 23 Mar 2019 08:45 PM IST
Mukesh Jha
भाषा, ताशकंद
भाषा, ताशकंद
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 23 Mar 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
भारत की अंडर-23 टीम रविवार को जब एएफसी चैम्पियनशिप क्वालीफायर के 'करो या मरो' के मुकाबले में ताजिकस्तान से भिड़ेगी तो वह पहले मुकाबले में मिली निराशा को खत्म करना चाहेगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम पहले मैच में गत चैम्पियन उज्बेकिस्तान से हार गई थी। मुख्य कोच डेरेक परेरा ने कहा, 'यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण मैच होगा। तालिका की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह काफी अहम होगा।' उन्होंने कहा, 'आप कह सकते हैं कि यह हमारे लिए 'करो या मरो' का मैच है। हम निश्चित रूप से चाहेंगे कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और देखें कि परिणाम क्या रहता है।'
विज्ञापन
पहले मैच में उज्बेकिस्तान से मिली 0-3 की हार के कारण के बारे में परेरा ने कहा कि अनुभव की कमी से टीम को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा, 'उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी शारीरिक रूप से मजबूत थे और हमसे तकनीक में काफी बेहतर। हमें अनुभव की कमी खली। हमें पहले हाफ में दो मौके मिले। अगर हमने इन मौकों को बदल दिया होता तो हमें कुछ फायदा मिल सकता था।'
विज्ञापन
क्वालीफायर में अन्य ग्रुप के विपरीत ग्रुप एफ में केवल तीन टीमें हैं जिससे फाइनल्स में जगह बनाने के लिए प्रत्येक मैच काफी अहम हो जाता है जो अगले साल थाईलैंड में होगा। मैच रविवार को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा।