फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   france vs uruguay fifa world cup 2018 quarter final match preview

फ्रांस और उरुग्वे के बीच महामुकाबला आज, मबापे-सुआरेज की जंग पर रहेंगी निगाहें

Fri, 06 Jul 2018 05:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
france vs uruguay fifa world cup 2018 quarter final match preview
france peru

फ्रांस और उरुग्वे के बीच शुक्रवार को होने वाले विश्व कप के क्वार्टरफाइनल मुकाबले को फ्रांसीसी गोलमशीन 19 साल के कायलियन मबापे की रफ्तार और उरुग्वे की रक्षापंक्ति के बीच टक्कर के रूप में देखा जा रहा है। यहीं नहीं, इस मुकाबले में मबापे और लुइस सुआरेज के बीच गोल करने की होड़ पर भी फैंस की निगाहें टिकी होंगी।

विज्ञापन


उरुग्वे की असल ताकत चार खिलाड़ियों का मजबूत डिफेंड है, जिसे तोड़ना मबापे के लिए बड़ी चुनौती होगा। उरुग्वे हालांकि अभी तक हर मैच में अपने मजबूत डिफेंस के दम जीतता आया है। फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे उरुग्वे के स्ट्राइकर एडिंसन कवानी पीएसजी में मबापे के साथ खेलते हैं।
विज्ञापन


इसी तरह सुपरस्टार उरुग्वे के सुआरेज और फ्रांस के डिफेंडर सैमुअल उमीटी बार्सिलोना में साथी हैं। सुआरेज बॉक्स के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में शामिल हैं। कप्तान डिएगो गोडिन की अगुवाई में जोस जिमेनेज, मार्तिन कांसेरेस और डिएगो लक्साट के रहते उरुग्वे का डिफेंड अब तक इस विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ रहा है और इसका श्रेय गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरो को भी जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप चरण में उरुग्वे ने एक भी गोल नहीं गंवाया। उसके खिलाफ एकमात्र गोल पुर्तगाल के पेपे ने अंतिम-16 में किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उरुग्वे के अलावा अभी तक केवल ब्राजील की टीम ऐसी है, जिसने एक ही गोल खाया है। वहीं फ्रांस की टीम चार गोल गंवा चुकी है। दोनों ने अब तक 7-7 गोल किए हैं। उरुग्वे के डिफेंडर मिलकर 350 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव रखते हैं, लिहाजा मबापे के लिए राह उतनी आसान नहीं होगी, जितनी अर्जेंटीना के खिलाफ थी।


फ्रांस के आक्रमण की धुरा मबापे और एंटोनी ग्रीजमैन होंगे। पेरिस सेंट जर्मेन के स्ट्राइकर मबापे ने अर्जेंटीना के खिलाफ अंतिम-16 में मिली जीत में दो गोल किए थे। 

2 गोल कर चुके हैं उरुग्वे के लुइस सुआरेज इस विश्व कप के अपने चार मैचों में। कवानी के साथ अच्छी जुगलबंदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed