फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018 sweden vs england quarter final live updates at samara arena

28 साल बाद इंग्लैंड ने रचा इतिहास, स्वीडन को 2-0 से हारकर सेमीफाइनल में जगह की पक्की

Sat, 07 Jul 2018 10:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 sweden vs england quarter final live updates at samara arena
इंग्लैंड बनाम स्वीडन

इंग्लैंड ने स्वीडन को हराकर फीफा विश्व कप 2018 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सामरा एरीना स्टेडियम में शनिवार को खेले गए तीसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने स्वीडन को 2-0 से करारी मात दी।

विज्ञापन


इसके साथ ही स्वीडन का सफर फीफा विश्व कप 2018 से समाप्त हो गया, जबकि इंग्लैंड को 28 साल बाद सेमीफाइनल में जगह मिली। इससे पहले इंग्लैंड ने साल 1990 में सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड की तरफ से पहला गोल पहले हाफ में हैरी मगुइर ने 30वें मिनट में किया था, जबकि दूसरा गोल दूसरे हाफ में डेले अली (58वें मिनट) ने किया। अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला रूस या क्रोएशिया से होगा।
विज्ञापन


पहले हाफ के 30वें मिनट में इंग्लैंड ने एक शानदार गोल दागकर 2-0 की बढ़त बनाई। हैरी मगुइर ने 30वें मिनट में यह गोल किया। विश्व कप में यह गोल उनके इंटरनेशनल करियर का पहला गोल था इसके साथ ही पहले हाफ का खेल 1-0 की बढ़त के साथ खत्म हुआ। दूसरे हाफ में फिर इंग्लैंड ने 58वें मिनट में डेले अली के शानदार हेडर के जरिए गोलकर स्कोर को 2-0 की बढ़त पर ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने इस गोल के साथ ही डेले अली (22 साल 87 दिन) दूसरे ऐसे युवा खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने विश्व कप में इंग्लैंड के लिए गोल किया है। इसके बाद इंग्लैंड ने स्वीडन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि, स्वीड के पास कई मौके आए लेकिन वह मौके को भुना नहीं पाए।

लाइव कमेंट्री का रोमांच

fifa world cup 2018 sweden vs england quarter final live updates at samara arena
इंग्लैंड बनाम स्वीडन

लाइव अपडेट्सः-

इंग्लैंड ने स्वीडन को 2-0 से हराया और 28 साल बाद सेमीफाइनल में अपना जगह किया पक्का।
 





फुल टाइमः स्कोरः इंग्लैंड 2ः स्वीडन 0


90+1 मिनटः इंग्लैंड ने अपनी टीम में बदलाव करते हुए स्टर्लिंग की जगह रश्फोर्ड को मौदान पर बुलाया गया है।

90 मिनटः दूसरे हाफ का खएल खत्म। 5 मिनट और जोड़ा गया है।

89 मिनटः स्वीडन को मिली फ्री किक। लारसेन ने शाॉट लगाया लेकिन गेंद गोलपोस्ट के उपर से निकल गई।

86 मिनटः इस मुकाबले में इंग्लैंड की तरफ से पहला गोल करने वाले हैरी मगुइर को पहला येलो कार्ड दिखाया गया। उन्होंने स्वीडन के खिलाड़ी जॉन गुईडेती को फाउल कराया।

84 मिनटः इंग्लैंड ने फिर अपनी टीम में बदलाव किया है। हेंडरसन की जगह एरिक डायर को मैदान पर बुलाया गया है.

80 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में 10 मिनट का समय बचा है। क्या स्वीडन इस 10 मिनट में कुछ अद्भुत कर पाते हैं या नहीं यह देखना होगा।

फैक्टः डेले अली (22 साल 87 दिन) दूसरे ऐसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने विश्व कप में इंग्लैंड के लिए गोल किया है। इससे पहले रोमानिया के माइकल ओवेन (18 साल 190 दिन) ने साल 1998 में गोल किया था।

76 मिनटः इंग्लैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव किया है। डेले अली के बदले में फैवियन डेल्फ को मैदान पर बुलाया गया है।

72 मिनटः स्वीडन मार्कस बर्ग के पास शानदार मौका था।

71 मिनटः एक बार फिर स्वीडन के गोल करने का जबर्दस्त मौका था। बर्ग ने बेहतरीन शॉट लगाया लेकिन गेंद इंग्लैंड के गोलकीपर पिकपोर्ड के टच करते हुए उपर से चली गई।

66 मिनटः एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाड़ी हेरी मगुइर के पास मौका था।

65 मिनटः स्वीडन ने अपनी टीमों में दो बदलाव किया है। टोइवोनेन और फोसबर्ग के बदले में गुईदेती और मार्टिन ओल्सन को मैदान पर बुलाया गया है।

62 मिनटः स्वीडन के खिलाड़ी विक्टर क्लासेन के पास शानदार मौका था, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं सके।

-फैक्टः डेले अली इंग्लैंड के लिए पांचवे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने नॉक आउट राउंड में गोल किया है।

58 मिनटः ...और ये दूसरा गोल। डेले अली ने दूसरा गोल दागकर इंग्लैंड को दिलाई 2-0 की बढ़त। अली के शानदार हेडर को स्वीडन के गोलकीपर नहीं रोक पाए।



 





-फीफा विश्व कप  2018 में इंग्लैंड के 11 में से  8 गोल सेट पीस से आए हैं। 

47 मिनटः स्वीडन के पास बराबरी करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन इंग्लैंड को गोलकीपर पिकफोर्ड ने अच्छा बचाव किया।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

पहले हाफ का स्टैट्स


पोजेशनः स्वीडन 43 %, इंग्लैंड 57 %

गोल ऐटैम्प्ट्स
स्वीडन- ऑफ टारगेट 1, ऑन टारगेट 0
इंग्लैंड -ऑफ टारगेट 2, ऑन टारगेट 2

कॉर्नर्स
स्वीडन 0, इंग्लैंड 3

फाउल्स
स्वीडन 1, इंग्लैंड 4


स्कोरः इंग्लैंड 1ः स्वीडन 0



45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म।

--फैक्टः हैरी मगुइर चौथे ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड को लिए नॉक आउट में गोल किया है। इससे पहले एलान मुलेरी, डेविड प्लाट और रियो फरडिनांड ने किया था।

44 मिनटः
इंग्लैंड के पास एक और गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन मौके को भुनाने मं सफल नही हो पाए। यहां ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड कहीं 2-0 की बढ़त न बना लें लेकिन नाकाम रहे। इंग्लैंड को दूसरा कॉर्नर मिला, पर कोई मौका नहीं।

-मगुइर 13वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने विश्व कप में पहला इंटरनेशनल गोल किया है।

40 मिनटः
पहले हाफ का खेल खत्म होने में मात्र 5 मिनट का समय बचा है। स्वीडन अब थोड़ा दबाव में नजर आ रही है, क्योंकि इंग्लैंड 1-0 से पहले ही बढ़त बना ली है।

स्कोरः इंग्लैंड 1ः स्वीडन 0

30 मिनटः गोल (मगुइर)

30 मिनटः ...और ये गोल।
यंग के कॉर्नर पर मगुइर ने शानदार हेडर लगाकर गेंद को सीधे गोलपोस्ट में भेद दिया। इसी के साथ इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई। विश्व कप में यह गोल उनके इंटरनेशल करियर का पहला गोल था।



 




29 मिनटः इस मुकाबला का पहला कॉर्नर इंग्लैंड को मिला। 

25 मिनटः दोनों टीमों के बीच लगातार प्रदर्शन हो रही है, लेकिन किसी को अभी कामयाबी नहीं मिली है। पहले हाफ का खेल खत्म होने में 20 मिनट का समय बचा है। अब देखना यह होगा कि पहले हाफ में कोई भी टीम बढ़त बना पाती है या नहीं।

18 मिनटः इंग्लैंड के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन इस भुनाने में चूके। स्टर्लिंग ने शानदार गेंद को हेरी केन के पास की और केन ने शानदार शॉट लगाया पर गेंद गोलपोस्ट के बगल से होकर गुजर गई।

10 मिनटः दोनों टीमों के बीच फिलहाल तक बराबर का आक्रमण रहा है। दोनों ही टीम गोल करने की फिराक में दिख रही है।  इंग्लैंड, स्वीडन पर दबाव बनाने के कोशिश कर रही है।

6 मिनटः इंग्लैंड को फ्री किक मिली, लेकिन मौके को भुना नहीं पाए।

1 मिनटः किक हो चुका है।

--स्वीडन की टीम येलो और ब्लू जर्सी में दिख रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम लाल जर्सी पहनी हुई है।

-दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी हैं।

- नमस्कार अमर उजाला में आपका स्वागत है।


टीमें इस प्रकार हैंः

स्वीडनः ओल्सन, क्रैफथ, लिंडेलोफ, ग्रैनक्विस्ट, ऑगस्टिंसन, क्लेसन, लार्सन, एकडल, फोर्सबर्ग, बर्ग, टोइवोनेन।

इंग्लैंडः पिकफोर्ड, वाकर, स्टोन्स, मगुइर, ट्रिप्पीयर, एली, हेंडरसन, लिंगर्ड, यंग, स्टर्लिंग, केन।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed