फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fans celebration goes on high as croatia enters in final

40 लाख की आबादी वाले क्रोएशिया की चमत्कारिक जीत का जमकर मना जश्न

Fri, 13 Jul 2018 06:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
fans celebration goes on high as croatia enters in final
क्रोएशिया फैंस

पहली बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचे क्रोएशिया की खुशी का ठिकाना नहीं है। बुधवार रात्रि को अतिरिक्त समय तक खिंचे मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराने के बाद चालीस लाख की आबादी वाले पूरे देश में जमकर जश्न मना। कहीं खुशी के जाम छलके तो कई समर्थक तो खुशी के मारे रो भी पड़े। 

विज्ञापन


क्रोएशियाई टीवी एचआरटी पर कमेंटेटर ड्रेगो कोसिच गला फाड़कर चिल्लाए क्रोएशिया विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया। रूस में सबसे बड़ा चमत्कार हो गया। इंग्लैंड ने ट्रिपियर की मदद से पांचवें मिनट में बढ़त बना ली थी, लेकिन पेरिसिच ने 68 वें मिनट में बराबरी दिलाई और उसके बाद मैंडजुकिच ने 109वें मिनट में निर्णायक गोल कर दिया। रविवार को अब क्रोएशिया की टक्कर 1998 के चैंपियन फ्रांस से होगी। इंग्लैंड की टीम तीसरे स्थान के मुकाबले के लिए बेल्जियम से भिड़ेगी। जगारेब के मुख्य चौराहे पर रह-रहकर हो रही बारिश के बीच हजारों की संख्या में समर्थक एकजुट थे। 
विज्ञापन


चमत्कारिक प्रदर्शन कर इंग्लैंड को मात देकर पहली बार फाइनल में पहुंची क्रोएशिया को मीडिया में काफी सराहना मिल रही है। खासतौर पर सेमीफाइनल में गोल करने वाले पेरिसिच और मैंजुसिच की सराहना हो रही है  पोर्टल वेबसाइट पर कहा गया कि दालिच के जांबाजों ने फिर नाटकीय जीत हासिल की और उनकी इस जीत पर समर्थकों को बड़ा गर्व है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाबाश खिलाड़ियों, सभी को इस जीत का जश्न मनाना चाहिए। ऑनलाइन पेपर स्पोर्ट्सके ने कहा, दालिच के खिलाड़ियों ने क्रोएशियाई फुटबॉल के इतिहास की सबसे बड़ी सफलता हासिल की। हमारे खिलाड़ियों को बड़ा सलाम। 

क्रोएशिया के उत्तरी हिस्से रिजेका हो या दक्षिण में स्थित दुबरोवनिक या पूर्व में स्थित ओसिजेक सभी जगह समर्थकों ने गलियों और चौराहों पर जश्न मनाया। जीत के गीत गाए और क्रोएशिया का लाल, सफेद और नीले रंगों वाला ध्वज लहराए। 23 वर्षीय फ्रेन कुलिच ने कहा कि हमारे लिए यह बेहद यादगार रात है। 36 साल की टीचर मिलेन बेसिच ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ पूरी रात नाचेगी। रेडियो स्टेशन पर लोकप्रिय गीत बजते रहे। होटलों में वेटर, दुकान में काम करने वाले कर्मचारी, टीवी प्रस्तोता और नर्से भी लाल-सफेद जर्सी में काम करते रहे। दुकानदारों ने अपनी दुकानें जल्द बंद कर दी ताकि उनके कर्मचारी टीवी पर मैच का लुत्फ ले सकें।   

हमने शेर की तरह वापसी की : मोड्रिक

टीम के कप्तान लुका मोड्रिक ने एचआरटी टीवी पर कहा, हमें अपनी उपलब्धि पर नाज है। हम यहां रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केवल महान टीमें ही एक गोल से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ वापसी करने का साहस दिखा पाती हैं। एक समय हम हार रहे थे, लेकिन हमने शेर की तरह वापसी की।  

फोटोग्राफर पिस गया जश्न के चक्कर में 

क्रोएशियाई खिलाड़ियों के जश्न में एक मीडिया फोटोग्राफर बिना इच्छा के शामिल हो गया। मैंजुकिच जब गोल करने के बाद कॉर्नर में जश्न मनाने चले गए और साथी खिलाड़ी भी उनके पीछे हो लिए। मेक्सिको में रहने वाले फोटोग्राफर यूरी कोर्टेज का कहना है कि मैं तो अपने कैमरे का लेंस बदल रहा था कि खिलाड़ियों मेरी ओर दौड़ते हुए आ गए और मेरे ऊपर गिर गए। 

वे बेहद खुश थे। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि मैं भी उनके बीच में फंसा हूं। बाद में उन्होंने मेरी खैरियत पूछी। एक ने मेरा कैमरा मुझे थमाया। क्रोएशियाई खिलाड़ी विडा ने तो मेरा माथा भी चूम लिया।  

जब नहीं पाई बराबरी के लिए इंग्लैंड की चालाकी

fans celebration goes on high as croatia enters in final
इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम जब अतिरिक्त समय में 1-2 से पिछड़ गई थी तब उसने अतिरिक्त तेजी दिखाकर बराबरी पाने की कोशिश की लेकिन रेफरी की सतर्कता ने अनावश्यक विवाद को रोक लिया। दरअसल 109वें मिनट में मैंडचुकिच के गोल के बाद जब क्रोएशियाई खिलाड़ी जश्न मनाने में डूबे तभी इंग्लैंड के जीस लिंगार्ड और मार्क्स रेशफोर्ड ने तुरंत गेंद पर किक मारकर खेल को फिर से चलायमान कर दिया और दोनों खिलाड़ी 'वन टून वन' की शैली में गेंद लेकर क्रोएशियाई बॉक्स के करीब पहुंच गए। 


जैसे ही तुर्की के रेफरी सिनेट साकिर की नजर पड़ी उन्होंने सीटी बजाकर उन्हें रोक लिया। दुबारा किक ऑफ के लिए रेफरी की इजाजत जरूरी थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह नजारा टीवी पर नहीं दिखा, लेकिन लुजनिकी स्टेडियम में मौजूद एक फैन ने इसे कैद कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed