फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया की जीत के हीरो बने सुबासिक, फिर जश्न में घटी यह अनहोनी

Mon, 02 Jul 2018 05:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jul 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Croatia players drop Danijel Subasic after Denmark penalty heroics in FIFA World Cup 2018

डेनियल सुबासिक, यह वह नाम है जिसे सालों तक क्रोएशिया के फुटबॉल फैंस याद रखेंगे। रविवार देर रात इस हीरो ने डेनमार्क को अकेले अपने दम पर रोक दिया। पेनल्टी शूटआउट तक गए इस मुकाबले में करिश्माई प्रदर्शन करते हुए सुबासिक ने न सिर्फ 3 गोल बचाए बल्कि अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।

Croatia players drop Danijel Subasic after Denmark penalty heroics in FIFA World Cup 2018

पेनल्टीज में डेनमार्क पर क्रोएशिया की 3-2 से जीत के बाद पूरे स्टेडियम में खुशी का माहौल था। क्रोएशियाई खिलाड़ी जोश और उत्साह में अपने नए हीरो डेनियल सुबासिक को सिर-आंखों पर बैठा चुके थे। तभी जोरदार जश्न के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने एक पल के लिए सभी की सांसे थाम दी।


 
Croatia players drop Danijel Subasic after Denmark penalty heroics in FIFA World Cup 2018

क्रोएशियन खिलाड़ी पागलों की तरह मैदान पर जीत का जश्न मनाने लगे। जाली बचाने वाले सुबासिक इस शाम के हीरो बन चुके थे। सभी का ध्यान उन्हीं की ओर था। इसी खुशी में डिफेंडर विदा ने सुबासिक को अपने कंधों पर बिठा लिया। मगर अचानक ही इस मस्ती में विदा ने कुछ ऐसा किया जो कम से कम गोलकीपर सुबासिक को तो नहीं भाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Croatia players drop Danijel Subasic after Denmark penalty heroics in FIFA World Cup 2018

डिफेंडर विदा के दिए झटके से गोलकीपर सुबासिक पीठ के बल मैदान पर गिर गए। इसे देखते ही न सिर्फ फैंस बल्कि साथी खिलाड़ी भी सकते में आ गए। खुद सुबासिक के चेहरे पर भी आया भाव यह बताने के लिए काफी था कि वह भी ज्यादा खुश नहीं। हालांकि उत्साह और खुशी के इस माहौल में यह घटना याद करने लायक नहीं।

विज्ञापन
Croatia players drop Danijel Subasic after Denmark penalty heroics in FIFA World Cup 2018

मैच शुरू होने के महज 58 सेकंड्स बाद ही क्रोएशिया के गोलकीपर सुबासिच ने गलती की थी। इसके बाद तो मानो पूरा मैच खेला ही इसलिए गया कि वह अपनी जीत की स्क्रिप्ट लिख सके। 33 वर्षीय चूस्त और फुर्तीले सुबासिच ने क्रिस्टियन एरिकसन, लासे शोने और जोग्रेनसन के शॉट्स को जाली में समाने से बचाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed