{"_id":"6a9cdf763f031b9f0903dbbf","slug":"real-madrid-star-valverde-included-in-uruguay-team-for-next-month-vs-india-friendly-match-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: रियल मैड्रिड का यह स्टार खिलाड़ी भी आएगा भारत; फ्रेंडली मैच के लिए उरुग्वे की टीम में है शामिल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल: रियल मैड्रिड का यह स्टार खिलाड़ी भी आएगा भारत; फ्रेंडली मैच के लिए उरुग्वे की टीम में है शामिल
Sun, 06 Sep 2026 09:06 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:06 AM IST
सार
भारतीय महिला फुटबॉल टीम भी अक्तूबर में रूस की महिला टीम की मेजबानी कर सकती है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के एक सूत्र के मुताबिक, मैच के लिए फीफा और यूएफा की मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन
वाल्वेरडे
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरुग्वे ने अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। उरुग्वे ने अपनी टीम में रियल मैड्रिड क्लब के स्टार फेडेरिको वाल्वेरडे को शामिल किया है। हेड कोच डिएगो फोरलान की अगुवाई वाली दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे टीम में कई अन्य अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी रखा गया है। भारत और उरुग्वे के बीच मैत्री मैच 6 अक्तूबर को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा।
पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील समेत कई टीमों से अगले महीने भारत मैत्री मैच खेलेगा। उरुग्वे कटीम में रोड्रिगो बेंटानकुर, लुकास टोरेरा, जियोर्जियन डी अरास्केटा, फाकुंदो पेलिस्ट्री, मैक्सिमिलियानो अराउजो और ब्रायन रोड्रिगेज भी हैं। रक्षण रोनाल्ड अराउजो, जोस मारिया जिमेनेज, नाहितन नंडेज, गुइलेर्मो वारेला, मैथियास ओलिवेरा के हवाले है।
2010 विश्वकप के गोल्डन बॉल विजेता हैं उरुग्वे के कोच
भारत के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला फीफा विश्वकप के पूर्व स्टार खिलाड़ी फोरलान के उरुग्वे के कोच के तौर पर पहला मैच होगा। फोरलान 2010 फीफा विश्वकप के गोल्डन बॉल विजेता होने के साथ ही 2011 कोपा अमेरिका चैंपियन भी हैं। उन्होंने उरुग्वे के लिए 112 मैचों में 36 गोल किए थे। कई बड़े क्लबों से जुड़े रहे फोरलान भारत में भी इंडियनन सुपर लीग में मुंबई सिटी एफसी के कोच रहे हैं।
विज्ञापन
रूस से खेल सकती हैं भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला फुटबॉल टीम भी अक्तूबर में रूस की महिला टीम की मेजबानी कर सकती है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के एक सूत्र के मुताबिक, मैच के लिए फीफा और यूएफा की मंजूरी का इंतजार है।
आईएसएल सीजन 10 अक्तूबर से शुरू होगा
एआईएफएफ ने इंडियन सुपर लीग 2026-27 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह 10 अक्तूबर से मई, 2027 तक चलेगा। इस दौरान 163 मैचों में पारंपरिक होम एंड अवे फॉर्मेट के तहत मुकाबला होगा।