फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Eric Redford first lgbt Olympian who won gold medal in Winter Olympics

विंटर ओलंपिक 2018 : एलजीबीटी एथलीट ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

Thu, 15 Feb 2018 02:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
Eric Redford first lgbt Olympian who won gold medal in Winter Olympics
Eric Redford

प्योंगयांग विंटर ओलंपिक 2018 में एलजीबीटी (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर) समूह के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार नमूना पेश किया है। ऐसे ही कनाडा के एरिक रेडफोर्ड ने इस विंटर ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। एलजीबीटी कम्यूनिटी से आने वाले वह पहले ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बन गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को रेडफोर्ड ने एक स्केटिंग कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेते हुए यह कारनामा किया। बता दें कि वह 2014 के ओलंपिक में पहले बार अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर सामने आए थे। इस ओलंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।

विज्ञापन

Eric Redford first lgbt Olympian who won gold medal in Winter Olympics
Eric Redford

मौजूदा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद रेडफोर्ड ने अपनी कामयाबी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। रेडफोर्ड ने कैप्शन में लिखा, 'ओलंपिक में गोल्ड जीतकर मैं बहुत खुश हूं। हमने दिखा दिया कि हम किसी से कम नहीं हैं।'

बता दें कि एरिक रेडफोर्ड ने फ्रीस्टाइल स्केटिंग में गोल्ड मेडल जीता है। इस मुकाबले में अमेरिका के एडम रिप्पन को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। एडम ने जीत के बाद रेडफोर्ड के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed