{"_id":"68bcf8902db353c1e509a9c6","slug":"defending-champion-and-grandmaster-r-vaishali-jumped-into-sole-lead-in-fide-grand-swiss-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIDE Grand Swiss: वैशाली ने ग्रैंड स्विस में दर्ज की लगातार तीसरी जीत, बेडेल्का को हराया; एकल बढ़त बनाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIDE Grand Swiss: वैशाली ने ग्रैंड स्विस में दर्ज की लगातार तीसरी जीत, बेडेल्का को हराया; एकल बढ़त बनाई
Sun, 07 Sep 2025 08:44 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समरकंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समरकंद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 07 Sep 2025 08:44 AM IST
सार
वैशाली ने फिडे ग्रैंड स्विस के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की ओल्गा बेडेल्का को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए महिला वर्ग में एकल बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
प्रज्ञानंद और वैशाली
- फोटो : ANI
विस्तार
गत चैंपियन और भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और जीत की हैट्रिक लगाई। वैशाली ने फिडे ग्रैंड स्विस के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की ओल्गा बेडेल्का को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए महिला वर्ग में एकल बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, वंतिका अग्रवाल को चीन की युक्सिन सोंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, डी हरिका को चीन की गुओ क्यूई ने ड्रॉ पर रोका। वंतिका और हरिका दोनों के 1.5-1.5 अंक हैं, जबकि वैशाली अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आधे अंक की बढ़त बनाए हुए हैं। ओपन वर्ग में विश्व चैंपियन डी गुकेश ने स्पेन के डेनियल युफा को पराजित किया जिससे उनके संभावित तीन में से 2.5 अंक हो गए हैं।