फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2022 Day 8 Highlights India medals Tally Bajrang Sakshi Deepak wrestlers gold Indian womens hockey team

CWG 2022: आठवें दिन भारत ने कुश्ती में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य जीते, मनिका बत्रा और महिला हॉकी टीम हारी

Sat, 06 Aug 2022 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 06 Aug 2022 09:00 AM IST
सार

Commonwealth Games Day-8 Highlights: आठवें दिन भारत के लिए कुछ निराशाजनक नतीजे भी सामने आए। 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन रहीं टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। इससे एक स्वर्ण की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में हार गई।

विज्ञापन
CWG 2022 Day 8 Highlights India medals Tally Bajrang Sakshi Deepak wrestlers gold Indian womens hockey team
स्वर्ण के साथ बजरंग, दीपक और साक्षी; रजत के साथ अंशु (बाएं से) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आठवां दिन पदकों कि बारिश लेकर आया। आठवें दिन कुश्ती की शुरुआत हुई और भारत के कई दिग्गज एथलीट्स इसमें दांव-पेंच लगाने के लिए मैट पर उतरे। भारतीय फैंस को शुक्रवार को पदक आने की उम्मीद तो थी, लेकिन सिर्फ पदक आए नहीं, बल्कि पदकों की बारिश हुई। भारत ने शुक्रवार तीन स्वर्ण, एक और दो कांस्य समेत कुश्ती में कुल छह पदक जीते। इससे भारत के कुल पदकों की संख्या 26 पहुंच गई है। पदक तालिका में भारतीय टीम फिलहाल पांचवें नंबर पर है। 
विज्ञापन

CWG 2022 Day 8 Highlights India medals Tally Bajrang Sakshi Deepak wrestlers gold Indian womens hockey team
अंशु मलिक, दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, आठवें दिन भारत के लिए कुछ निराशाजनक नतीजे भी सामने आए। 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन रहीं टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। इससे एक स्वर्ण की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में हार गई। अब महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ेगी। आइए जानते हैं आठवां दिन भारत के लिए कैसा रहा...
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जानें अब तक बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकवीरों के बारे में

CWG 2022 Day 8 Highlights India medals Tally Bajrang Sakshi Deepak wrestlers gold Indian womens hockey team
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
  • 9 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया।
  • 8 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक।
  • 9 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल।
विज्ञापन

आठवें दिन भारत का प्रदर्शन

CWG 2022 Day 8 Highlights India medals Tally Bajrang Sakshi Deepak wrestlers gold Indian womens hockey team
साक्षी मलिक स्वर्ण जीतने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
अब विस्तार से जानें...

बजरंग ने दिखाया बल, जीता सोना

Image

भारत के दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में कनाडा के लचलान मैकनिल को 9-2 से हराया। भारत का बर्मिंघम में कुश्ती में यह पहला स्वर्ण पदक रहा। इसके बाद तो स्वर्ण की झड़ी लग गई। बजरंग ने इससे पहले 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण जीता था। वहीं, 2014 में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था। 

साक्षी मलिक ने रचा इतिहास

Image

साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रच दिया। उन्होंने पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। साक्षी ने फ्रीस्टाइल 62 किग्रा वर्ग में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराया। साक्षी ने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर चार अंक हासिल किए। उसके बाद पिनबॉल से जीत हासिल की। साक्षी इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत (2014) और कांस्य पदक (2018) जीत चुकी थीं। साक्षी ने 4-0 पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की। उन्होंने पहले स्कोर 4-4 से बराबर किया और फिर पिनफॉल से मैच जीत लिया। यह आठवें दिन का भारत को दूसरा स्वर्ण रहा।

दीपक पूनिया ने पाकिस्तान के पहलवान को चित किया

Image

दीपक पूनिया ने भारत को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक का सबसे यादगार स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हरा दिया। इनाम के खिलाफ पूनिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को एक भी मौका नहीं दिया। दीपक ने यह मैच 3-0 से अपने नाम कर लिया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में दीपक पूनिया का पहला पदक है। इस तरह भारत को कुश्ती में तीसरा स्वर्ण मिला।

अंशु मलिक ने जीता रजत पदक

Image

भारत की पहलवान अंशु मलिक को फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में नाइजीरिया की ओडानायो फोलासाडो ने 7-3 से हराया। ओडानायो ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण जीता। वहीं, अंशु को अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत से संतोष करना पड़ा। हार के बाद मैट पर अंशु भावुक हो गई थीं और रोने भी लगी थीं। हालांकि, उन्होंने देश को गर्व करने का मौका दिया।

दिव्या काकरन ने जीता कांस्य

Image

2018 राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरन बर्मिंघम से भी खाली हाथ नहीं लौटेंगी। उन्होंने फ्रीस्टाइल 68 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक के मैच में टोंगा की लिली कॉकर को 2-0 से हराया। उन्होंने यह मैच सिर्फ 30 सेकंड में अपने नाम कर लिया। दिव्या ने एशियाई खेलों (2018) में भी कांस्य पदक जीता था।

मोहित ग्रेवाल ने भी कांस्य पदक जीता

Image

भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने फ्रीस्टाइल 125 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने जमैका के एरॉन जॉनसन को 6-0 से हरा दिया। कुश्ती में भारत का यह छठा पदक रहा। शुक्रवार को छह पहलवान उतरे और सभी ने देश को पदक दिलाया। इस तरह भारत के पदकों की संख्या 26 हो गई।

2018 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट मनिका बत्रा बाहर

Image

2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट मनिका बत्रा महिला टेबल टेनिस के सिंगल्स मुकाबले में हारकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गई हैं। डिफेंडिंग चैंपियन मनिका को सिंगापुर को जियान जेंग ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 4-0 से हरा दिया। सिंगापुर की खिलाड़ी ने मनिका को पहले गेम में 12-10, दूसरे गेम में 11-9, तीसरे गेम में 11-4 और चौथे गेम में 11-7 से हराया। इस तरह 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला एकल की गोल्ड मेडलिस्ट मनिका बत्रा का सफर क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो गया।

हिमा दास 200 मीटर स्प्रिंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं

Image

भारत की स्टार स्प्रिंटर हिमा दास 200 मीटर स्प्रिंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। उन्होंने सेमीफाइनल हीट को तीसरे स्थान पर रहकर खत्म किया। सेमीफाइनल में एक हीट से टॉप दो खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है। हिमा ने सेमीफाइनल में 23.42 सेकेंड का समय निकाला। इस तरह 200 मीटर स्प्रिंट में हिमा दास का सफर समाप्त हुआ।

महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में हारी

CWG 2022 Day 8 Highlights India medals Tally Bajrang Sakshi Deepak wrestlers gold Indian womens hockey team
कप्तान सविता पूनिया और भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शूटआउट 3-0 से हरा दिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। इस तरह मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा था। शूटआउट में दोनों टीमों को पांच-पांच प्रयास मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती तीनों गोल दागे, जबकि भारतीय टीम की ओर से कोई खिलाड़ी गोल नहीं दाग सका।

भारतीय टीम के पहले तीन प्रयासों में विफल रहने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत गई। अब महिला हॉकी के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी। वहीं, भारतीय महिला टीम के लिए अभी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। टीम इंडिया अब कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड से रविवार को भिड़ेगी। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।

भाविना का मेडल पक्का

Image

पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल महिलाओं के WS क्लास 3-5 इवेंट के फाइनल में पहुंच गईं हैं। उन्होंने इंग्लैंड की सुई बुले को 11-6, 11-6, 11-6 से हराया। अब वह स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी। 

भारतीय रिले टीम फाइनल में

CWG 2022 Day 8 Highlights India medals Tally Bajrang Sakshi Deepak wrestlers gold Indian womens hockey team
भारतीय रिले टीम एक्शन में (बाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय पुरुष टीम ने 4x400 मीटर रिले इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। क्वालिफइंग राउंड ग्रुप 2 में टीम इंडिया दूसरे नंबर पर रही। अपनी हीट को मो. अनस याहिया, निर्मल, अमोज जैकब और मो. वरियाथड़ी की चौकड़ी ने 3.06.97 मिनट में पूरा किया।

टेबल टेनिस

शरत कमल प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
टेबल टेनिस में पुरुष एकल के मुकाबले में शरत कमल ने ऑस्ट्रेलिया के फिन लू को 4-0 के से हरा दिया। इसी के साथ शरत क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

Imageश्रीजा अकुला और शरत कमल

मनिका और साथियान को मिली हार, शरत-श्रीजा सेमीफाइनल में पहुंचे
टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में मनिका बत्रा और साथियान की जोड़ी हार गई। उन्हें मलेशिया की चूंग जवेन और लिन कारेन की जोड़ी ने 3-2 से हराया। भारतीय जोड़ी को 10-12, 11-9, 11-8, 7-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, मिक्स्ड डबल्स के एक अन्य मुकाबले में शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने इंग्लैंड की जोड़ी को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी ने यह मैच 11-7, 8-11, 11-8, 11-13, 11-9 से अपने नाम किया।

लॉन बॉल्स में भारत फाइनल में पहुंचा

Image

लॉन बॉल्स में महिलाओं के स्वर्ण पदक जीतने के बाद पुरुषों के पास भी सोना जीतने के मौका है। भारतीय टीम पहली बार कॉमनवेल्थ के इतिहास में लॉन बॉल्स के फाइनल में जगह बनाई है। शुक्रवार को भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 13-12 से हराया।

बैडमिंटन: किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु ने जीता अपना मैच

CWG 2022 Day 8 Highlights India medals Tally Bajrang Sakshi Deepak wrestlers gold Indian womens hockey team
सिंधु, लक्ष्य और श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने बैडमिंटन में भी कमाल किया। किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। श्रीकांत ने श्रीलंका के दुमिंदू अबेविक्रमा को 21-9, 21-12 से हराया तो वहीं पीवी सिंधु ने युगांडा की हुसिना कोबुगाबे को 21-10, 21-9 से हराया। आकर्षी कश्यप ने साइप्रस की इवा कात्तिरात्जी को 21-2, 21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिन यिंग जिंग को 21-9, 21-18 से हराया और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। मेन्स डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पाकिस्तान के अली मुराद और मोहम्मद इरफान सईद की जोड़ी को 21-8, 21-7 से हरा दिया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed