फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022: Bajrang Punia wins Gold Medal in Birmingham CWG 2022 News Updates in Hindi

CWG 2022: बजरंग पूनिया का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण, साढ़े चार मिनट के अंदर जीते पहले तीन मैच

Sat, 06 Aug 2022 09:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 06 Aug 2022 09:19 AM IST
सार

Bajrang Punia Wins Gold Medal: जितने मिनट में कुश्ती का एक मैच होता है, उतने से भी कम समय में बजरंग ने बर्मिंघम में अपने पहले तीन मैच जीते। फाइनल में भी बजरंग ने एकतरफा जीत हासिल की। बजरंग ने चार मैचों को मिलाकर स्वर्ण जीतने के लिए 9 मिनट 18 सेकेंड का वक्त लिया। पहला मैच उन्होंने 1 मिनट 47 सेकेंड, दूसरा मैच 1 मिनट, तीसरा मैच 1 मिनट 31 सेकेंड और चौथा मैच छह मिनट में जीता।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022: Bajrang Punia wins Gold Medal in Birmingham CWG 2022 News Updates in Hindi
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने कुश्ती के 65 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में कनेडियन पहलवान लचलान को 9-2 से शिकस्त दी। कुश्ती का मुकाबला छह मिनट का होता है, लेकिन बजरंग ने इन खेलों में शुक्रवार को अपने पहले तीन मुकाबले दो मिनट के अंदर जीते। यानी जितने मिनट में एक कुश्ती मैच होता है, उतने में बजरंग ने अपने पहले तीन मैच जीत लिए थे।
विज्ञापन


Image

बजरंग का धमाकेदार प्रदर्शन
बजरंग ने बर्मिंघम में स्वर्ण तक के सफर में चार मैचों को मिलाकर जीत के लिए कुल 9 मिनट 18 सेकेंड का वक्त लिया। फाइनल में पूरे छह मिनट का मुकाबला हुआ और बजरंग ने 9-2 से जीत हासिल की। पहला मैच बजरंग ने 1 मिनट 47 सेकेंड, दूसरा मैच 1 मिनट, तीसरा मैच 1 मिनट 31 सेकेंड और चौथा मैच छह मिनट में जीता।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण
बजरंग का यह राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा पदक और लगातार दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत, 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था। वहीं, एक बार फिर बर्मिंघम में उन्होंने स्वर्ण जीता है। जब बजरंग स्वर्ण पदक लेने के लिए पहुंचे तो राष्ट्रगान के वक्त उनकी आखें नम हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Image

पहला मैच 1 मिनट 47 सेकेंड में जीते बजरंग

टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेत पहलवान बजरंग का 65 किलोग्राम भारवर्ग में पहला मुकाबला नौरू के लोवे बिंघम से हुआ। इस मैच में बजरंग ने बिंघम को पटका और चार अंक हासिल करते हुए जीत हासिल की। बजरंग ने अपना पहला मुकाबला एक मिनट 47 सेकेंड में जीत लिया। इस मैच में विक्ट्री बाय फॉल के आधार पर बजरंग ने जीत हासिल की।

Image

दूसरा मैच एक मिनट में जीते बजरंग

दूसरे मैच यानी क्वार्टर फाइनल में बजरंग की भिड़ंत मॉरिशस के जीन गुइलनियेन जोरिस बांदू से हुई। इसमें भी बजरंग ने टेक्निकल पॉइंट्स से अंक हासिल किए और विक्ट्री बाय फॉल से 6-0 से मैच अपने नाम किया। बजरंग ने मॉरिशस के पहलवान को जमकर पटका और एक मिनट में मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Image

तीसरा मैच 1 मिनट 31 सेकेंड में जीते बजरंग

सेमीफाइनल में बजरंग का सामना इंग्लैंड के जॉर्ज रैम से हुआ। इस मैच को बजरंग ने तकनीकी दक्षता (विक्ट्री बाय टेक्निकल सुपीरियोरिटी) के आधार पर जीत हासिल की। बजरंग ने जॉर्ज को 10-0 से हराया। तकनीकी दक्षता से जीत तब दी जाती है जब सामने वाला पहलवान एक अंक भी हासिल नहीं कर सके। यह मैच बजरंह ने एक मिनट 31 सेकेंड में जीता।

Image
सेमीफाइनल में जीत के बाद बजरंग

चौथे मैच में बजरंग की एकतरफा जीत

पुरुषों के 65 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में बजरंग का सामना कनाडा के पहलवान लचलान मैकनील के से था। इस मैच को बजरंग ने 9-2 से जीत लिया। बजरंग ने मैच में कनाडा के पहलवान को पैर से जकड़ा और पटक दिया। इसके अलावा उन्होंने कनेडियन पहलवान को टेकडाउन से भी अंक हासिल किए। यह मैच कुल छह मिनट तक चला था।

Image
स्वर्ण पदक लेते वक्त बजरंग पूनिया की आंखें नम हो गई थीं

बजरंग पूनिया की उपलब्धियां

बजरंग ने अब तक अपने करियर में ओलंपिक में एक पदक, वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीन पदक, एशियन गेम्स में दो पदक और राष्ट्रमंडल खेलों में तीन पदक जीते हैं। बजरंग ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं, 2018 बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। इसके अलावा 2013 बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप और 2019 नूर सुल्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था।


Image

बजरंग ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में स्वर्ण और 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। इसके अलावा बजरंग एशियन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण (2017, 2019), चार रजत (2014, 2020, 2021, 2022) और दो कांस्य (2013, 2018) पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा बजरंग ने 2017 में वर्ल्ड अंडर 23 चैंपियनशिप में रजत जीता था। साथ ही कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 2016 और 2017 में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।

कुश्ती में भारत को अब तक छह पदक

Commonwealth Games 2022: Bajrang Punia wins Gold Medal in Birmingham CWG 2022 News Updates in Hindi
बजरंग पूनिया - फोटो : अमर उजाला
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में भारत ने अब तक छह पदक जीत लिए हैं। दीपक के अलावा बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अंशु मलिक को रजत और दिव्या काकरन-मोहित ग्रेवाल को कांस्य पदक हासिल हुआ।

अंशु का यह पहला राष्ट्रमंडल खेल है और उन्होंने रजत से शुरुआत की है। वहीं, दिव्या का यह राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरा पदक है। इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी दिव्या ने कांस्य जीता था।

भारत के कुल पदकों की संख्या

Commonwealth Games 2022: Bajrang Punia wins Gold Medal in Birmingham CWG 2022 News Updates in Hindi
अंशु मलिक, दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
कुश्ती में छह पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 26 हो गई है। इनमें नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed