{"_id":"62ed63575536d635df22d23d","slug":"india-vs-australia-women-s-hockey-score-result-commonwealth-games-2022-birmingham-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया 3-0 से जीता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
IND vs AUS: राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया 3-0 से जीता
Sat, 06 Aug 2022 05:37 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 06 Aug 2022 05:37 AM IST
सार
IND vs AUS Women's Hockey Semifinal: गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप में चार में से तीन मैच जीतने में सफल रही थी। हालांकि, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारतीय टीम स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गई है। भारतीय टीम के पास अब भी कांस्य पदक जीतने का मौका है। इसके लिए भारत का सामना न्यूजीलैंड से रविवार को होगा।
विज्ञापन
कप्तान सविता पूनिया और भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शूटआउट 3-0 से हरा दिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। इस तरह मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा था। शूटआउट में दोनों टीमों को पांच-पांच प्रयास मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती तीनों गोल दागे, जबकि भारतीय टीम की ओर से कोई खिलाड़ी गोल नहीं दाग सका।
भारतीय टीम के पहले तीन प्रयासों में विफल रहने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत गई। अब महिला हॉकी के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी। वहीं, भारतीय महिला टीम के लिए अभी पदक की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। टीम इंडिया अब कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड से रविवार को भिड़ेगी। वहीं, पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में शनिवार को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए 10वें मिनट में रेबेका ग्रेनर ने गोल दागा था। चौथे क्वार्टर में 49वें मिनट में वंदना कटारिया ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद फुल टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका।

पहले क्वार्टर का खेल
पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर दबाव बनाए रखा। कंगारू टीम ने लगातार काउंटर अटैक किया। इसका फायदा उन्हें 10वें मिनट में मिला। रेबेका ग्रेनर ने 10वें मिनट में भारत के 'डी' में घुसकर जबरदस्त गोल दागा। टीम इंडिया को पहले क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय टीम इन सभी में गोल करने में नाकाम रही। इस तरह पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 1-0 की बढ़त बना रखी थी।
दूसरे क्वार्टर का खेल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया और बॉल पजेशन अपने पास बनाए रखा। भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार काउंटर अटैक किए, लेकिन मजबूत ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस के आगे उनकी एक न चली। दूसरे क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर उसे गोल में तब्दील करने में नाकाम रहीं। भारत अब तक कुल चार पेनल्टी कॉर्नर में से एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर सकी है।
तीसरे क्वार्टर का खेल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन अंदाज में की। उन्होंने लगातार काउंटर अटैक जारी रखा। 33वें और 39वें मिनट में ग्रेटा हेस ने दो शॉट मिस किए। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के आखिरी दो मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार पांच पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। हालांकि, गोलकीपर सविता पूनिया और भारतीय डिफेंस के आगे उनकी एक न चली। इस तरह तीसरे क्वार्टर के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम 1-0 से आगे थी।
चौथे क्वार्टर का खेल
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
चौथे क्वार्टर की शुरुआत भारत ने आक्रामक अंदाज में की। 49वें मिनट में भारत को फ्री हिट मिला। इस पर लालरेमसियामी के शॉट पर गेंद गोल पोस्ट पर मौजूद वंदना कटारिया के स्टिक से लगकर गोल पोस्ट में चली गई। इस तरह भारत ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। आखिरी कुछ मिनट में भी भारत ने काउंटर अटैक जारी रखा, लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। फुल टाइम यानी 60 मिनट के बाद स्कोर 1-1 ही रहा।
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में दो पदक जीते
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया की नजर 16 साल बाद फाइनल में जगह बनाने पर थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारत पिछली बार 2006 में फाइनल में पहुंचा था तब उसे ऑस्ट्रेलिया ने शिकस्त दी थी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण और एक रजत जीता है।
भारतीय महिला हॉकी टीम 2002 में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी थी, जबकि 2006 में भारत ने रजत पदक जीता था।। उससे पहले 1998 में चौथे स्थान पर रही थी। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टीम कांस्य पदक के मैच में हारकर चौथे स्थान पर ही रही थी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम अब फाइनल में लगातार पांचवीं बार खिताब जीतने उतरेगी।

ग्रुप स्टेज में भारत का शानदार प्रदर्शन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप में चार में से तीन मैच जीतने में सफल रही थी। उसने घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराया था। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची थी।