{"_id":"62ed5d53c03a1e7bba0bd3f4","slug":"commonwealth-games-2022-wrestler-deepak-punia-wins-gold-medal-for-india-in-birmingham-cwg-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2022: दीपक पूनिया ने पहली बार जीता स्वर्ण, पाकिस्तान के पहलवान को फाइनल में पटका","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2022: दीपक पूनिया ने पहली बार जीता स्वर्ण, पाकिस्तान के पहलवान को फाइनल में पटका
Sat, 06 Aug 2022 12:51 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:51 AM IST
सार
कुश्ती में छह पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 26 हो गई है। इनमें नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
दीपक पूनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलवान दीपक पूनिया ने भारत को कुश्ती में चौथा स्वर्ण दिलाया है। उन्होंने 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से हरा दिया। इस तरह दीपक ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में दीपक का पहला पदक है और उन्होंने सीधे स्वर्ण के साथ शुरुआत की है।
फाइनल में जीत के बाद दीपक पूनिया
विज्ञापन
फाइनल में जीत के बाद दीपक पूनिया
पहला मैच तकनीकी दक्षता के आधार पर जीते दीपक
दीपक ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत धमाकेदार अंदाज की थी। पहले मैच में दीपक ने न्यूजीलैंड के मैथ्यू ओक्सेनहैम को तकनीकी दक्षता के आधार पर 10-0 से हराया था। यह मैच दीपक ने 3 मिनट 22 सेकेंड में जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा मैच दीपक ने डेढ़ मिनट के अंदर जीता
इसके बाद दूसरे मैच यानी क्वार्टर फाइनल में दीपक ने सिएरा लियोने के शेखू कासेगबामा को भी तकनीकी दक्षता के आधार पर 10-0 से हराया। यह मैच दीपक ने 1 मिनट 33 सेकेंड में अपने नाम किया।
कनेडियन पहलवान को सेमीफाइनल में हराया
कुश्ती में 86 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में कनाडा के अलेक्जेंडर मूर को पॉइंट्स के आधार पर 3-1 से हराया। यह मैच पूरे छह मिनट तक चला।
फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को किया चित
फाइनल में दीपक का सामना पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम से था। इनाम ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के एडवर्ड लेसिंग को 5-3 से हराया था। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद थी। हालांकि, भारतीय पहलवान दीपक पूनिया के आगे पाकिस्तानी पहलवान की एक न चली। दीपक ने मैच 3-0 से पॉइंट्स के आधार पर जीत लिया।
दीपक पूनिया की उपलब्धियां
दीपक पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों (2022) में स्वर्ण के अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक जीता था। वर्ल्ड जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 2018 में रजत और 2019 में स्वर्ण हासिल किया था। एशियन चैंपियनशिप में दीपक के नाम दो रजत और दो कांस्य हैं। टोक्यो ओलंपिक में दीपक कांस्य पदक से चूक गए थे। उन्हें आखिरी 30 सेकेंड में सैन मारिनो के माइल्स अमीने ने हरा दिया था।
कुश्ती में भारत को अब तक पांच पदक
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में भारत ने अब तक छह पदक जीत लिए हैं। दीपक के अलावा बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अंशु मलिक को रजत और दिव्या काकरन-मोहित ग्रेवाल को कांस्य पदक हासिल हुआ।
अंशु का यह पहला राष्ट्रमंडल खेल है और उन्होंने रजत से शुरुआत की है। वहीं, दिव्या का यह राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरा पदक है। इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी दिव्या ने कांस्य जीता था।
भारत के कुल पदकों की संख्या
अंशु मलिक, दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
कुश्ती में छह पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 26 हो गई है। इनमें नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है।