फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022: India Anshu Malik wins Silver medal in birmingham CWG in wrestling news updates hindi

CWG: अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में 21 साल की अंशु मलिक ने जीता रजत, फाइनल में हार के बाद रोने लगीं

Fri, 05 Aug 2022 11:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 05 Aug 2022 11:14 PM IST
सार

फाइनल में अंशु का सामना नाइजीरिया की ओदुनायो फोलासादे अदेकुओरोए से था। इसमें उन्हें 7-4 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अंशु ने कुश्ती में भारत के पदकों का खाता खोल दिया। फाइनल में हार के बाद अंशु मैट पर ही रो पड़ीं।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022: India Anshu Malik wins Silver medal in birmingham CWG in wrestling news updates hindi
अंशु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीत लिया है। यह अंशु का पहला राष्ट्रमंडल खेल है और उन्होंने रजत पदक से शुरुआत की है। अंशु ने राष्ट्रमंडल खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया और महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में अपने तीन में से दो मुकाबले सिर्फ 64 सेकेंड में जीते थे।
विज्ञापन


फाइनल में अंशु का सामना नाइजीरिया की ओदुनायो फोलासादे अदेकुओरोए से था। इसमें उन्हें 7-3 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अंशु ने कुश्ती में भारत के पदकों का खाता खोल दिया। फाइनल में हार के बाद अंशु मैट पर ही रो पड़ीं। ओदुनायो 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं। अब 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भी ओदुनायों ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन



Image
फाइनल में हार के बाद अंशु (बाएं) और स्वर्ण पदक विजेता ओदुनायो (दाएं)
Image

अंशु ने 64 सेकेंड में जीता पहला मैच

Commonwealth Games 2022: India Anshu Malik wins Silver medal in birmingham CWG in wrestling news updates hindi
अंशु मलिक हार के बाद रोने लगीं - फोटो : सोशल मीडिया
अपने पहले मैच में क्वार्टर फाइनल में अंशु का सामना ऑस्ट्रेलिया की आइरीन सीमेओंडिस से था। यह मैच उन्होंने 10-0 से अपने नाम किया। विपक्षी पहलवान द्वारा कोई भी अंक हासिल नहीं कर पाने पर तकनीकी दक्षता के आधार पर इस मैच में अंशु ने जीत हासिल की। यह मैच अंशु ने 64 सेकेंड में जीत लिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Olympic-bound wrestler Anshu Malik withdraws from Poland Open, tested for  COVID-19

अंशु ने आसानी से जीता दूसरा मैच

अंशु ने सेमीफाइनल में भी इस फॉर्म को जारी रखा। इस मैच को भी अंशु ने तकनीकी दक्षता के आधार पर 64 सेकेंड में जीता। सेमीफाइनल में भारतीय पहलवान ने श्रीलंका की नेथमी पोरूथोतागे को 10-0 से हराया। अंशु ने श्रीलंकाई पहलवान को एक बार पटकने के बाद उन्हें उठने का मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ ही अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में अंशु ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया।

Image
विज्ञापन

फाइनल में हारीं अंशु

अंशु की सबसे बड़ी चुनौती फाइनल थी। उनके सामने नाइजीरिया की ओदुनायो थीं। ओदुनायो भी शानदार फॉर्म में थीं और अपने दोनों मैच जीत चुकी थीं। इस मैच में अंशु और ओदुनायो के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। हालांकि, नाइजीरियन पहलवान ने मजबूती दिखाई और शुरुआती मिनट में ही अंशु को टेकडाउन कर चार अंक हासिल कर लिए। अंशु ने पहले एक अंक हासिल किया। इसके बाद आखिरी 30 सेकेंड में अंशु ने तीन अंक हासिल किए। हालांकि, वह आखिरी के दो अंक नहीं हासिल कर सकीं और 7-3 से मुकाबला हार गईं। 

ओदुनायो ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। तब उन्होंने भारत की ही पूजा ढांढा को हराया था। वहीं, 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में ओदुनायो ने भारत की ही ललिता सेहरावत को हराया था। अब लगातार तीसरे राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने भारतीय पहलवान को हराया।

Image
Imageफाइनल मैच के दौरान अंशु और ओदुनायो

अंशु का परिवार कुश्ती से जुड़ा रहा है

टोक्यो ओलंपिक में अंशु मलिक को निराशा मिली थी। वह अपने पहले ही राउंड में हार गई थीं, लेकिन इससे उसका हौसला कम नहीं हुआ, बल्कि वह और अधिक मेहनत करने लगीं। अंशु मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए लखनऊ में तैयारी की। 

21 वर्षीय अंशु मलिक ने इससे पहले भी कई पदक जीत चुकी हैं। उनके पिता धर्मवीर मलिक भी अंतरराष्ट्रीय पहलवान रह चुके हैं। उनके चाचा पवन मलिक तो दक्षिण एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। अंशु का छोटा भाई शुभम भी पहलवानी करता है। इस तरह इनका पूरा परिवार पहलवानी से जुड़ा हुआ है। अंशु मलिक ने 13 वर्ष की आयु में ही पहलवानी शुरू कर दी थी। उन्होंने जगदीश श्योराण से कुश्ती के गुर सीखे। 

Image
फाइनल में हार के बाद अंशु

अंशु मलिक ने अब तक जीते हैं ये पदक

अंशु मलिक ने 2016 में एशियन सब जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 2016 में ही विश्व कैडिट चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल, 2017 में विश्व खेल स्कूल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 2017 में एशिया कैडिट कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल, 2017 में ही एथेंस में विश्व कैडिट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 2018 में एशियन सब जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, विश्व जूनियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल, विश्व सब जूनियर चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल और 2019 में एशियन सब जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। 

Image
फाइनल में हार के बाद अंशु

इसके बाद 2020 में विश्व रेंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में अंशु ने सिल्वर मेडल, सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल, सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप दिल्ली में ब्रॉन्ज मेडल, सीनियर वर्ल्ड कप रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, 2021 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं अब उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed