फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Youth Table Tennis Championships Divyanshi Bhowmick wins gold made history by becoming the first Indian

Divyanshi Bhowmick: युवा टेबल टेनिस सनसनी ने रचा इतिहास, AYTT चैंपियनशिप में जीता सोना; 36 साल में पहली भारतीय

Wed, 02 Jul 2025 12:50 AM IST
ज्योति भास्कर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद (उज्बेकिस्तान)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद (उज्बेकिस्तान) Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:50 AM IST
सार

भारत की युवा टेबल टेनिस सनसनी दिव्यांशी भौमिक ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एशियन यूथ टेबल-टेनिस (AYTT) चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। दिव्यांशी बीते 36 साल में ऐसा करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। जानिए क्यों खास है दिव्यांशी की ये स्वर्णिम सफलता

विज्ञापन
Asian Youth Table Tennis Championships Divyanshi Bhowmick wins gold made history by becoming the first Indian
दिव्यांशी भौमिक ने टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास - फोटो : एएनआई / यूटीटी

विस्तार

भारत की युवा टेबल-टेनिस खिलाड़ी दिव्यांशी भौमिक ने एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 14 वर्षीय दिव्यांशी इस चैंपियनशिप की अंडर-15 कैटेगरी में खेल रही थीं। अंडर-15 बालिका एकल खिताब जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया। दिव्यांशी की ये स्वर्णिम सफलता इसलिए भी विशिष्ट है क्योंकि 36 वर्षों बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने ये खिताब जीता है।गोल्ड मेडल मैच में दिव्यांशी ने चीन की झू छीही को 4-2 से हराया।

विज्ञापन


भारत की झोली में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक
एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का फाइनल जीतकर 36 वर्षों बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी दिव्यांशी ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रदर्शन किया। भारत की युवा सनसनी ने तीन चीनी खिलाड़ियों को धूल चटाई। भारत ने इस कड़ी प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदकों अपने नाम किए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Achanta Sharath Kamal: भारत के दिग्गज टीटी खिलाड़ी शरत कमल ने किया संन्यास का एलान, बताया कब खेलेंगे आखिरी मैच
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Youth Table Tennis Championships Divyanshi Bhowmick wins gold made history by becoming the first Indian
टेबल टेनिस (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

दिव्यांशी ने चीनी खिलाड़ियों को मात दी
गोल्ड मेडल मैच से पहले दिव्यांशी ने सेमीफाइनल में भी चीन की लियू झीलिंग को कांटे की टक्कर में हराया था। ये रोमांचक मुकाबला सात गेमों तक चला। कड़ी टक्कर के बाद दिव्यांशी ने फाइनल में जगह बनाई और वहां भी उन्होंने चीनी प्रतिद्वंद्वी को मात दी। दूसरी वरीयता प्राप्त दिव्यांशी ने इस जीत के साथ वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।


ये भी पढ़ें- Sharath Kamal: WTT के अंतिम-16 मैच में हार के साथ शरत कमल ने पेशेवर टीटी करियर को कहा अलविदा, हुए भावुक

Asian Youth Table Tennis Championships Divyanshi Bhowmick wins gold made history by becoming the first Indian
टेबल टेनिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
कई और भी पुरस्कार जीत चुकी हैं दिव्यांशी भौमिक
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दिव्यांशी दानी स्पोर्ट्स फाउंडेशन (Dani Sports Foundation) के डेवलपमेंट प्रोग्राम का हिस्सा हैं। फाउंडेशन अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) के साथ मिलकर युवा प्रतिभाओं को निखारने की मुहिम में जुटा है। उन्होंने ड्रीम UTT जूनियर्स के पहले संस्करण में भी पुरस्कार जीता था। इसी साल अप्रैल में टेबल टेनिस सुपर लीग महाराष्ट्र में दिव्यांशी को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (ओवरऑल) चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed