फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Achanta Sharath Kamal goodbye to professional Table Tennis career after losing in last-16 match of WTT, became

Sharath Kamal: WTT के अंतिम-16 मैच में हार के साथ शरत कमल ने पेशेवर टीटी करियर को कहा अलविदा, हुए भावुक

Sun, 30 Mar 2025 09:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 30 Mar 2025 09:14 AM IST
सार

शरत राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे सफल एथलीट्स के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा सिर्फ जसपाल राणा (शूटिंग) और समरेश जंग (शूटिंग) ने पदक जीते हैं।

विज्ञापन
Achanta Sharath Kamal goodbye to professional Table Tennis career after losing in last-16 match of WTT, became
शरत कमल - फोटो : ANI

विस्तार

दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर शनिवार को डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में हमवतन स्नेहित सुरवज्जुला से हारने के साथ खत्म हो गया। शरत के खिलाफ वाइल्ड कार्ड धारक स्नेहित ने लगातार तीन गेम में 11-9, 11-8, 11-9 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


शरत कमल ने क्या कहा?
शरत ने बाद में मिस्र के उमर अस्सार के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच खेला जिसमें दर्शकों को उनके असाधारण कौशल की एक और झलक देखने को मिली। शरत ने अपने विदाई संबोधन में कहा, 'कहीं ना कहीं मुझे लगा कि यह काफी है और मैं कोर्ट के दूसरी तरफ से खेल को कुछ वापस देने की संभावना तलाशना चाहता था।' 42 वर्षीय शरत ने कहा कि वह प्रशासनिक भूमिका निभाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने एक खिलाड़ी के तौर पर अपना काम कर दिया है, मुझे लगता है कि मैंने एक खिलाड़ी के तौर पर देश के लिए काफी योगदान दिया है और मैं एक प्रशासक, या एक कोच, एक मेंटर या फिर एक वरिष्ठ खिलाड़ी के तौर पर भी योगदान देना चाहता हूं।'
विज्ञापन


GT vs MI: 'हमने गलतियां कीं, बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे', रोहित समेत तमाम पलटन को कप्तान हार्दिक की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

Achanta Sharath Kamal goodbye to professional Table Tennis career after losing in last-16 match of WTT, became
शरत कमल - फोटो : PTI
2022 CWG में जीते थे कई पदक
शरत कमल ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस के पुरुष एकल में 16 साल बाद स्वर्ण जीता था। इससे पहले उन्होंने 2006 में पुरुष एकल में स्वर्ण जीता था। शरत का यह राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सातवां स्वर्ण पदक रहा था। बर्मिंघम में तीन स्वर्ण के अलावा शरत ने 2006 में पुरुष एकल और पुरुष टीम इवेंट में स्वर्ण, 2010 में पुरुष युगल में स्वर्ण और 2018 में पुरुष टीम इवेंट में स्वर्ण जीता था। इसके अलावा वह 2010 में दो कांस्य, 2014 और 2018 में एक-एक रजत और 2022 में एक रजत जीत चुके हैं। शरत ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 13 पदक जीते हैं।

CWG में भारत के तीसरे सबसे सफल एथलीट
शरत राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे सफल एथलीट्स के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा सिर्फ जसपाल राणा (शूटिंग) और समरेश जंग (शूटिंग) ने पदक जीते हैं। जसपाल के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में 15 पदक (9 स्वर्ण) और समरेश के नाम 14 पदक (7 स्वर्ण) हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के अलावा शरत एशियन गेम्स में दो पदक जीत चुके हैं। 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में मेन्स टीम और मिक्स्ड डबल्स इवेंट में शरत कमल ने कांस्य जीता था। इसके अलावा वह एशियन चैंपियनशिप्स में दो कांस्य भी जीत चुके हैं। 2021 दोहा एशियन चैंपियनशिप्स में कांस्य जीता था।

GT vs MI: मुंबई के खिलाफ गुजरात ने अहमदाबाद में बरकरार रखा रिकॉर्ड, मौजूदा सत्र की पहली जीत मिली; सुदर्शन चमके

Achanta Sharath Kamal goodbye to professional Table Tennis career after losing in last-16 match of WTT, became
शरत कमल - फोटो : ANI
मानव ने रचा इतिहास
इससे पहले 24 वर्षीय मानव ठक्कर ने डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला भारतीय पुरुष खिलाड़ी बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। मानव ने जर्मनी के आंद्रे बर्टेल्समेयर और ओलंपिक पदक विजेता दक्षिण कोरिया के लिम जोंग-हून के खिलाफ पांच गेम में लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मानव ने बर्टेल्समेयर को 10-12, 12-10, 15-13, 6-11, 11-5 से हराया और फिर जोंग-हून को 5-11, 12-10, 3-11, 11-6, 11-1 से शिकस्त दी। हालांकि स्नेहित का सफर फ्रांस के थिबॉल्ट पोरेट के खिलाफ हार के साथ खत्म हो गया। पोरेट ने 11-4, 6-11, 11-7, 11-6 से जीत हासिल की।

दिन के अंत में एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण कोरिया के लिम जोंग-हून और एन जे-ह्युन ने शीर्ष वरीयता प्राप्त तोमोकाजू हरिमोटो और सोरा मत्सुशिमा को 11-4, 11-13, 11-2, 11-3 से हराकर पुरुष युगल खिताब पर कब्जा किया। महिला युगल फाइनल में जापान की मिवा हरिमोटो और मियू किहारा ने शिन यू-बिन और रयू हन्ना को 9-11, 11-9, 13-11, 12-14, 11-5 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed