फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 GT vs MI Result: Gujarat Titans vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis News in Hindi

GT vs MI: मुंबई के खिलाफ गुजरात ने अहमदाबाद में बरकरार रखा रिकॉर्ड, मौजूदा सत्र की पहली जीत मिली; सुदर्शन चमके

Sat, 29 Mar 2025 11:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 29 Mar 2025 11:47 PM IST
सार

इस जीत के साथ गुजरात ने अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, मुंबई नौवें स्थान पर खिसक गई। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम के खाते में दो अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट 0.625 का हो गया। वहीं, लगातार दो मैचों में शिकस्त के साथ मुंबई का नेट रन रेट -1.163 हो गया।

विज्ञापन
IPL 2025 GT vs MI Result: Gujarat Titans vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis News in Hindi
गुजरात बनाम मुंबई - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

साई सुदर्शन की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराकर जीत का खाता खोला। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुदर्शन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 39 रनों की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी प्रभावित नहीं कर सका। 
विज्ञापन

मुंबई के बल्लेबाजों ने किया निराश
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जल्द ही रोहित शर्मा और रियान रिक्लेटोन के विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़कर कुछ वापसी की कोशिश की, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। मुंबई की यह दूसरी हार है और वह आईपीएल 2025 में अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 11, रोहित शर्मा ने आठ, रिक्लेटोन ने छह और रॉबिन मिंज ने तीन रन बनाए। इसके अलावा नमन धीर और मिचेल सैंटनर 18-18 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कैगिसो रबाडा और आर साई किशोर को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदर्शन ने मचाया धमाल
इससे पहले, सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी की मदद से गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और गुजरात ने सुदर्शन के 41 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाए। सुदर्शन के अलावा गुजरात का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए, जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण राजू को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

बटलर और सुदर्शन के बीच हुई 51 रन की साझेदारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात को गिल और सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। गिल 27 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। गिल के आउट होने के बाद जोस बटलर ने सुदर्शन के साथ मिलकर 51 रन जोड़े, लेकिन वह 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुदर्शन ने इसके बाद आईपीएल करियर का अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया और कुछ अच्छे शॉट्स खेले। सुदर्शन के आउट होते ही गुजरात की पारी धीमी पड़ गई और वह 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी। गुजरात के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 18 रन, शाहरुख खान ने नौ रन, राशिद खान ने छह और आर साई किशोर ने एक रन बनाए, जबकि कैगिसो रबाडा सात रन बनाकर नाबाद लौटे। 

तीसरे स्थान पर पहुंची गुजरात
इस जीत के साथ गुजरात ने अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, मुंबई नौवें स्थान पर खिसक गई। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम के खाते में दो अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट 0.625 का हो गया। वहीं, लगातार दो मैचों में शिकस्त के साथ मुंबई का नेट रन रेट -1.163 हो गया। शीर्ष पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) है, जिसने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 

आईपीएल 2025 की अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 4 +2.266
लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 1 1 2 +0.963
गुजरात टाइटंस 2 1 1 2 +0.625
पंजाब किंग्स 1 1 0 2 +0.550
दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 2 +0.371
सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 2 -0.128
कोलकाता नाइट राइडर्स 2 1 1 2 -0.308
चेन्नई सुपर किंग्स 2 1 1 2 -1.013
मुंबई इंडियंस 2 0 2 0 -1.163
राजस्थान रॉयल्स 2 0 2 0 -1.882
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed