फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs MI: 'We made mistakes, batters have to score runs', Captain Hardik Pandya warning to Rohit MI Paltan IPL

GT vs MI: 'हमने गलतियां कीं, बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे', रोहित समेत मुंबई पलटन को कप्तान हार्दिक की चेतावनी

Sun, 30 Mar 2025 09:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 30 Mar 2025 09:43 AM IST
सार

गुजरात ने साई सुदर्शन के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से मुंबई इंडियन्स को 36 रन से हराकर मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की दो मैच में यह दूसरी हार है। रोहित ने इस मैच में आठ रन बनाए।

विज्ञापन
GT vs MI: 'We made mistakes, batters have to score runs', Captain Hardik Pandya warning to Rohit MI Paltan IPL
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम ने काफी गलतियां की और पेशेवर रवैया नहीं दिखाया। साथ ही उन्होंने बल्लेबाजों को चेतावनी भी दी है। गुजरात के खिलाफ रोहित शर्मा, नमन धीर, रेयान रिकेल्टन जैसे बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। यही वजह है कि टाइटंस के 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


GT vs MI: मुंबई के खिलाफ गुजरात ने अहमदाबाद में बरकरार रखा रिकॉर्ड, मौजूदा सत्र की पहली जीत मिली; सुदर्शन चमके
विज्ञापन

हार्दिक ने मैच के बाद क्या कहा?
मैच के बाद हार्दिक ने कहा- मुझे लगता है कि गेंदबाजी में हमने 15 से 20 रन ज्यादा दिए, जबकि बल्लेबाजी में 15-20 रन कम बनाए। हम फील्डिंग में भी पेशेवर नहीं थे। हमने बुनियादी गलतियां कीं जिसका हमें 20-25 रन का खामियाजा भुगतना पड़ा और टी20 मैच में इतना अंतर नतीजे के लिए काफी है। उनके सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, उनके गेंदबाजों ने केवल कुछ ही गेंदें इधर-उधर कीं। वे काफी असाधारण थे। उन्होंने ज्यादा मौके नहीं दिए। उन्होंने सही चीजें कीं, वे कई जोखिम भरे शॉट खेले बिना रन बनाने में सक्षम थे।'

हार्दिक ने कहा, 'हम गुजरात के उस फेज से बस उनकी बराबरी करने की कोशिश  कर रहे थे। फिलहाल हम सभी को जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। यह अभी भी शुरुआती चरण है। बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे, उम्मीद है कि वे जल्द ही ऐसा करेंगे। इस विकेट पर धीमी गेंदें सबसे कठिन गेंदें थीं।' गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा (18 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (34 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सूर्यकुमार यादव (48) और तिलक वर्मा (39) के बीच तीसरे विकेट की 62 रन की साझेदारी नहीं टिक सकी। इसके अलावा मुंबई का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

GT vs MI: दूसरे मैच में भी फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज ने किया बोल्ड; फैंस ने कहा- सही जवाब दिया

मैच में क्या हुआ?
गुजरात ने साई सुदर्शन के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से मुंबई इंडियन्स को 36 रन से हराकर मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की दो मैच में यह दूसरी हार है। टाइटंस ने सुदर्शन की 41 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों से 63 रन की पारी और कप्तान शुभमन गिल (38) के साथ उनकी पहले विकेट के लिए 78 और जोस बटलर (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी से आठ विकेट पर 196 रन बनाए। शीर्ष तीन बल्लेबाजों के अलावा गुजरात के अन्य बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा और सिर्फ शेरफेन रदरफोर्ड (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed