{"_id":"6aa90c70cac2c6cbd10a5534","slug":"rumesha-tharanga-pathirage-s-javelins-damaged-on-return-from-hungary-athlete-calls-it-bad-luck-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियाड से पहले रुमेश पाथिरागे को क्यों लगा झटका?: हंगरी से श्रीलंका लौटते समय जैवलिन टूटी, उससे बनाईं थी यादें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियाड से पहले रुमेश पाथिरागे को क्यों लगा झटका?: हंगरी से श्रीलंका लौटते समय जैवलिन टूटी, उससे बनाईं थी यादें
Tue, 15 Sep 2026 02:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:44 PM IST
सार
श्रीलंका के जैवलिन स्टार पाथिरागे की हंगरी से लौटते समय चार प्रतियोगिता जैवलिन खराब हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए एयरलाइन की आलोचना की। हालांकि पाथिरागे ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है और वह आगे बढ़ेंगे। हाल में उन्होंने 91.09 मीटर के थ्रो से खिताब जीता था।
विज्ञापन
पाथिरागे
- फोटो : IANS
विस्तार
वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप जीतने के बाद श्रीलंका के जैवलिन स्टार रुमेश थरंगा पाथिरागे को घर वापसी के समय एक बुरा झटका लगा। हंगरी से लौटते समय पाथिरागे की चार खास कॉम्पिटिशन जैवलिन खराब हो गईं। पाथिरागे ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने खराब जैवलिन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'बैड लक'। एक अन्य स्टोरी में पथिरगे ने एयरलाइंस की भी आलोचना की और टूटे हुए हीट इमोजी के साथ 'थैंक यू टर्किश एयरलाइंस' लिखा।
श्रीलंका के न्यूजवायर के मुताबिक, इस घटना को लेकर एयरलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पाथिरागे ने कहा, 'मैंने 90 से ज्यादा थ्रो के लिए जिन तीन जैवलिन का इस्तेमाल किया, वे खराब हो गए हैं। हो सकता है कि यह एयरलाइन की गलती हो, लेकिन ऐसा ही होता है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। मैं आगे बढूंगा।'
पाथिरागे ने रविवार को बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में पुरुषों की जैवलिन थ्रो में 91.09 मीटर फेंककर शानदार सीजन जीता। इस सीजन में यह तीसरा मौका था, जब पाथिरागे ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया। इससे पहले उन्होंने जून में रोम में 92.62 मीटर का श्रीलंकाई नेशनल रिकॉर्ड बनाया, और पिछले महीने ज्यूरिख डायमंड लीग जीतने के लिए 92.07 मीटर दूर जैवलिन फेंका था।
विज्ञापन
पाथिरागे इस साल जैवलिन प्रतियोगिताओं में छाए रहे हैं। उन्होंने अपने 12 कॉम्पिटिशन में से 11 जीते हैं। उनकी हालिया जीत ने इस शानदार सीजन में एक खिताब का इजाफा किया है। पाथिरागे ने इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स, डायमंड लीग सर्किट में रोम, दोहा, लॉजेन और ज्यूरिख में जीत के साथ अपना दबदबा बनाया। वह डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने। पाथिरागे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैवलिन में न सिर्फ भारत के नीरज चोपड़ा के लिए कड़ी चुनौती पेश की है, बल्कि दुनिया के अन्य दिग्गज जैवलिन थ्रोअरों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है।