फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026 India could win the most medals in these five sports high hopes from the athletics squad

एशियाई खेल 2026: इन पांच खेलों में भारत को मिल सकते हैं सबसे ज्यादा पदक, एथलेटिक्स दल से काफी उम्मीदें

Wed, 16 Sep 2026 08:24 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Sep 2026 08:24 AM IST
सार

जापान के आइची नागोया में अगले कुछ दिनों में एशियाई खेलों की शुरुआत होगी। इसके लिए भारत ने भी अपनी तैयारियां कर ली हैं। भारत ने पिछले संस्करण में अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और एक बार फिर उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

विज्ञापन
Asian Games 2026 India could win the most medals in these five sports high hopes from the athletics squad
एशियाई खेल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में भारत के 503 खिलाड़ी पदक के लिए जोर लगाते हुए नजर आएंगे। भारत इस बार कुल 35 खेलों में हिस्सा लेने वाला है। हालांकि, कुछ खेल ऐसे हैं जिनमें देश को मेडल जीतने की पूरी संभावना है। आइए ऐसे ही पांच खेलों के बारे में आपको बताते हैं...   
विज्ञापन

एथलेटिक्स: एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स में हासिल किए हैं। इस खेल में भारत ने एशियन गेम्स के 19 संस्करण में अब तक कुल 85 स्वर्ण, 102 रजत और 96 कांस्य समेत कुल 283 मेडल जीते हैं। नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी के बावजूद, इस खेल में भारत को मुरली श्रीशंकर, गुलवीर सिंह, अविनाश साबले, तजिंदरपाल सिंह, पारुल चौधरी, राजेश रमेश और रोहित यादव से मेडल की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशानेबाजी: एथलेटिक्स के बाद एशियन गेम्स के इतिहास में भारत को सबसे ज्यादा कामयाबी इसी खेल में मिली है। भारतीय खिलाड़ी हर बार की तरह इस बार भी निशानेबाजी में देश को ज्यादा से ज्यादा मेडल दिलाने का प्रयास करेंगे। निशानेबाजी में भारत ने अब तक कुल 80 मेडल जीते हैं, जिसमें 16 स्वर्ण, 30 रजत और 34 कांस्य पदक शामिल हैं। पिछले एशियन गेम्स में निशानेबाजी में भारत ने कुल 22 मेडल जीते थे। इस खेल में मनु भाकर को भारत की सबसे बड़ी उम्मीद माना जा रहा था। मनु के अलावा, ईशा सिंह, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, आशी चौकसे, सुरुचि से भी मेडल की आस होगी।
विज्ञापन

कुश्ती: भारत को कुश्ती से भी एशियन गेम्स 2026 में कई मेडल की उम्मीद होगी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रेसलिंग के खेल को शामिल नहीं किया था, ऐसे में भारतीय पहलवान एशियन गेम्स में दमदार प्रदर्शन करने को बेकरार होंगे। एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने इस खेल में अब तक कुल 65 पदक जीते हैं, जिसमें 11 स्वर्ण, 15 रजत और 39 कांस्य पदक शामिल रहे हैं। अमन सहरावत, अंतिम पंघाल, दीपक पूनिया, मनीषा, सुजीत कलकल इस खेल में देश के लिए मेडल लाने की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे।

मुक्केबाजी: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारतीय मुक्केबाजों ने एशियन गेम्स 2026 के लिए नई उम्मीद जगा दी है। कॉमनवेल्थ गेम्स गई भारतीय मुक्केबाजी टीम का लगभग हर सदस्य मेडल लेकर आया था। महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी, प्रीति पवार, लवलीना बोरगोहेन से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, जादुमणि सिंह, सचिन सिवाच, अंकुश और नरेंद्र बेरवाल मेडल लाने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।

क्रिकेट: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट को शामिल किया गया है। भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के मजबूत स्क्वॉड और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए इस खेल में मेडल पक्का माना जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में हाल ही में एशिया कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम 18 सितंबर को टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेगी। वहीं, पुरुष क्रिकेट टीम 28 सितंबर को अपना पहला मैच खेलेगी। पिछले एशियन गेम्स में भारत की पुरुष और महिला टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed