फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   James Rodriguez Retires From International Football After 15 Years With Colombia

15 साल का सफर खत्म: कोलंबिया के स्टार फुटबॉलर जेम्स रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय करियर को कहा अलविदा; हुए भावुक

Wed, 16 Sep 2026 10:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Sep 2026 10:23 AM IST
सार

कोलंबिया के स्टार फुटबॉलर जेम्स रोड्रिगेज ने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है। 2014 विश्व कप में गोल्डन बूट जीतकर दुनिया में पहचान बनाने वाले रोड्रिगेज ने 131 मैचों में 31 गोल और 43 असिस्ट किए। 2026 विश्व कप में स्विट्जरलैंड के खिलाफ उनका आखिरी मुकाबला रहा।

विज्ञापन
James Rodriguez Retires From International Football After 15 Years With Colombia
जेम्स रोड्रिगेज - फोटो : IANS

विस्तार

कोलंबिया फुटबॉल के सबसे चर्चित नामों में शामिल जेम्स रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का एलान कर दिया है। 35 वर्षीय रोड्रिगेज ने 15 साल तक कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद इस सफर को विराम दिया। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन 2014 विश्व कप में उनके प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया के बड़े फुटबॉल सितारों की कतार में ला खड़ा किया।
विज्ञापन


James Rodriguez Retires From International Football After 15 Years With Colombia
जेम्स रोड्रिगेज - फोटो : IANS
भावुक हुए जेम्स रोड्रिगेज
रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए भावुक वीडियो में अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'आज मैं आपसे दिल की बात करना चाहता हूं। कई साल, कई मैच, खुशियां और मुश्किल पल देखने के बाद अब मेरी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक- कोलंबियाई राष्ट्रीय टीम के साथ मेरा सफर- बंद करने का समय आ गया है।'

उन्होंने आगे कहा, 'इस जर्सी को पहनना एक सपना था, लेकिन यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी। जब भी मैं मैदान पर उतरता था, मुझे पता था कि मैं सिर्फ अपने लिए नहीं खेल रहा हूं। मैं अपने परिवार, अपने साथियों और उन हजारों कोलंबियाई लोगों के लिए खेल रहा था, जो हम सभी से सपने देखते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

James Rodriguez Retires From International Football After 15 Years With Colombia
जेम्स रोड्रिगेज - फोटो : IANS
2011 में शुरुआत, 131 मैचों का सफर
रोड्रिगेज ने अक्टूबर 2011 में बोलीविया के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे कोलंबिया की टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल होते चले गए। उन्होंने देश के लिए कुल 131 मैच खेले, जिनमें 31 गोल किए और 43 असिस्ट दर्ज किए। इस दौरान रोड्रिगेज ने टीम की कप्तानी भी की। उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि 2024 कोपा अमेरिका रही, जहां कोलंबिया की टीम फाइनल तक पहुंची। हालांकि खिताब उसके हाथ नहीं आया, लेकिन टूर्नामेंट में रोड्रिगेज टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में रहे।
विज्ञापन

James Rodriguez Retires From International Football After 15 Years With Colombia
जेम्स रोड्रिगेज - फोटो : IANS
2014 विश्व कप ने बदल दी पूरी कहानी
रोड्रिगेज के करियर का सबसे यादगार दौर 2014 फीफा विश्व कप रहा। ब्राजील में खेले गए इस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मैचों में छह गोल किए और गोल्डन बूट अपने नाम किया। उरुग्वे के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबले में रोड्रिगेज का शानदार वॉली गोल टूर्नामेंट के सबसे यादगार गोलों में शामिल हुआ। उनके इस प्रदर्शन ने दुनिया के बड़े क्लबों का ध्यान खींचा और इसके बाद उन्होंने रियल मैड्रिड का रुख किया।

रोड्रिगेज ने आगे बायर्न म्यूनिख के लिए भी खेला। इसके अलावा यूरोप, मध्य पूर्व और अमेरिका के अलग-अलग क्लबों में उनका सफर जारी रहा। क्लब स्तर पर टीमों और प्रदर्शन में बदलाव आते रहे, लेकिन कोलंबिया की टीम में उनकी भूमिका लंबे समय तक महत्वपूर्ण बनी रही।

James Rodriguez Retires From International Football After 15 Years With Colombia
जेम्स रोड्रिगेज - फोटो : IANS
2018 और 2026 विश्व कप में भी उतरे
रोड्रिगेज ने 2018 विश्व कप में भी कोलंबिया का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि कोलंबिया 2022 विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया। इसके बाद रोड्रिगेज ने 2026 विश्व कप में टीम की जर्सी पहनी और यही उनका आखिरी विश्व कप साबित हुआ। 2026 विश्व कप में उनका अंतरराष्ट्रीय सफर राउंड ऑफ 16 में स्विट्जरलैंड के खिलाफ खत्म हुआ। कोलंबिया और स्विट्जरलैंड के बीच मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक गया, जहां कोलंबिया को हार का सामना करना पड़ा। इसी मुकाबले में रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच खेला।

James Rodriguez Retires From International Football After 15 Years With Colombia
जेम्स रोड्रिगेज - फोटो : IANS
'मैंने सब कुछ दिया, इसलिए कोई पछतावा नहीं'
अपने फैसले के बाद रोड्रिगेज ने कहा कि वह कोलंबिया की जर्सी में अपने सफर को लेकर संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, 'मैं शांति के साथ जा रहा हूं क्योंकि मैंने अपना सब कुछ दिया। हर पल के लिए धन्यवाद, कोलंबिया।' रोड्रिगेज अब क्लब फुटबॉल पर ध्यान देंगे। वह हाल ही में एटलेटिको नैशनल से जुड़े हैं और इसके साथ ही उन्होंने अपने देश के फुटबॉल में वापसी की है। इससे पहले उन्होंने 2008 में एनविगाडो के लिए कोलंबिया में क्लब फुटबॉल खेला था।

2011 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से लेकर 2014 विश्व कप के गोल्डन बूट और 2024 कोपा अमेरिका फाइनल तक, रोड्रिगेज ने कोलंबिया फुटबॉल के एक महत्वपूर्ण दौर को अपने खेल से परिभाषित किया। अब 131 मैचों, 31 गोल और 43 असिस्ट के साथ उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed