फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Gautam Buddha life lessons in hindi gautam buddha quotes to get success in life

Buddha Lessons: गौतम बुद्ध की ये तीन बातें बदल सकती हैं आपका जीवन, पढ़ें उनके अनमोल विचार

Sun, 15 Dec 2024 07:32 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 15 Dec 2024 07:32 AM IST
सार

गौतम बुद्ध की बातें न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द स्थापित करने में भी सहायक साबित होती हैं। आज हम बात करेंगे उनकी कही गई तीन महत्वपूर्ण बातों के बारे में, जो हमारे जीवन को एक नई दिशा दे सकती हैं।

विज्ञापन
Gautam Buddha life lessons in hindi gautam buddha quotes to get success in life
Gautam Buddha Quote - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Gautam Buddha Quotes: गौतम बुद्ध की शिक्षाएं केवल धार्मिक ग्रंथों तब ही सीमित नहीं हैं, बल्कि ये हर व्यक्ति के जीवन में प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत भी बन सकती हैं। उनकी बातें न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द स्थापित करने में भी सहायक साबित होती हैं। बुद्ध की शिक्षाओं के पढ़कर आप समझेंगे कि यह समय, परिस्थिति और स्थान से परे हैं, और हर युग में उपयुक्त बनी रहती हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे उनकी कही गई तीन महत्वपूर्ण बातों के बारे में, जो हमारे जीवन को एक नई दिशा दे सकती हैं और हमें आंतरिक शांति प्रदान कर सकती हैं।

विज्ञापन

गौतम बुद्ध का जीवन दूसरों की भलाई और सेवा के लिए समर्पित था। वह अपने शिष्यों को भी यही सीख देते थे कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए दूसरों की सहायता करनी चाहिए। साथ ही सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। उनकी शिक्षाएं हमें केवल बाहरी दुनिया को समझने का मौका नहीं है, बल्कि अपने अंदर झांकने और आत्मज्ञान प्राप्त करने का मार्ग भी दिखाती है। गौतम बुद्ध की अमूल्य शिक्षाओं में से बात करते हैं उनके द्वारा कही गई तीन बातों की जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकती है और जिंदगी में चल रही उथल-पुथल को शांत करने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन


दुख का कारण और निवारण
बुद्ध की बताई गई प्रमुख तीन शिक्षाओं में उन्होंने दुख, उसके कारण और निवारण के लिए अष्टांगिक मार्ग सुझाया है। इसमें उन्होंने अहिंसा पर बहुत अधिक जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुख हर इंसान के जीवन का हिस्सा है। कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं, जिसे जीवन में कभी कोई पीड़ा न हुई हो, लेकिन बुद्ध यह भी कहते हैं कि दुःख में भी प्रसन्नता और संतोष बनाकर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुःख से मुक्ति का रास्ता
बुद्ध ने अष्टांगिक मार्ग के माध्यम से दुःख से मुक्ति का रास्ता भी सुझाया। यह मार्ग हमें सिखाता है कि सही दृष्टिकोण, सही सोच, सही कार्य, सही जीवनशैली, सही प्रयास, सही स्मृति और सही ध्यान के जरिए हम अपने जीवन को सकारात्मक बना सकते हैं। उन्होंने अहिंसा पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी जीव के प्रति क्रोध, घृणा या हिंसा का भाव रखना मानवता के खिलाफ है। 


सकारात्मक दृष्टिकोण
दुःख से मुक्ति के लिए आत्मनिरीक्षण एक अनिवार्य साधन है। आत्मनिरीक्षण हमें अपने भीतर की कमियों और गलतियों को पहचानने में मदद करता है और उन्हें सुधारने का अवसर देता है। यह हमें सिखाता है कि अपने विचारों और कार्यों में ईमानदारी और नैतिकता का पालन करना चाहिए। नकारात्मकता को त्यागने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से जीवन में स्थिरता और संतोष प्राप्त किया जा सकता है।
 

Chankya Niti: स्त्रियों के ये गुण बनाते हैं उन्हें श्रेष्ठ, पुरुषों को देती हैं टक्कर




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 

Success Tips: छात्रों को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये पांच काम, जीवन पर पड़ता है बुरा असर

 

Chanakya Niti: बुद्धिमान व्यक्ति को जीवन में नहीं करनी चाहिए ये गलती, छवि हो सकती है खराब


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed