फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti five life lesson to become rich chanakya quotes

Chanakya Niti: बुद्धिमान व्यक्ति को जीवन में नहीं करनी चाहिए ये गलती, छवि हो सकती है खराब

Sat, 16 Nov 2024 06:45 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 16 Nov 2024 06:45 AM IST
सार

आचार्य चाणक्य ने बुद्धिमान व्यक्ति के लिए भी कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया है कि बुद्धिमान व्यक्ति को जीवन में कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं वह गलतियां क्या हैं...

विज्ञापन
Chanakya Niti five life lesson to become rich chanakya quotes
Chanakya Niti - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। आचार्य चाणक्य इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, शिक्षक और दार्शनिकों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने चाणक्य नीति नामक ग्रंथ की रचना भी की, जिसमें राजनीति, युद्ध और जीवन से जुड़ी कई बातों का उल्लेख है, जिनसे व्यक्ति को सही दिशा में चलने का मार्गदर्शन मिलता है।

विज्ञापन


चाणक्य ने अपनी नीतियों में न केवल जीवन को बेहतर बनाने के सूत्र दिए, बल्कि उन आदतों का भी उल्लेख किया है, जो मनुष्य को समस्याओं से घेरती हैं। उनका मानना था कि झूठ बोलने की आदत इंसान को समस्याओं में डाल देती है। झूठ न केवल समस्याओं को बढ़ाता है बल्कि व्यक्ति की छवि को भी धूमिल करता है। आचार्य चाणक्य ने बुद्धिमान व्यक्ति के लिए भी कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया है कि बुद्धिमान व्यक्ति को जीवन में कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


सफलता के लिए कर्म और ज्ञान
चाणक्य कहते हैं कि जिस प्रकार पक्षी अपने दो पंखों से उड़ता है, उसी प्रकार इंसान कर्म और ज्ञान के सहारे सफलता का शिखर छू सकता है। इसलिए अपने कर्म और ज्ञान को हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान और संसाधन का महत्व
चाणक्य कहते हैं जहां सम्मान न मिले, आजीविका के साधन उपलब्ध न हों, या ज्ञान प्राप्ति का मार्ग न हो, ऐसी जगह को तुरंत छोड़ देना चाहिए। किसी भी बुद्धिमान व्यक्ति के लिए यह बेहद जरूरी होता है। 

सच बोलने और सोच-समझकर खर्च करने की सलाह
सुखी और सफल जीवन के लिए हमेशा सच बोलें, खर्चों को सोच-समझकर करें, और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। ऐसा करने वाले लोग न केवल खुश रहते हैं, बल्कि बुद्धिमान भी कहलाते हैं।


शत्रु और मित्र के बारे में सावधानी
चाणक्य के अनुसार, शक्तिशाली शत्रु और कमजोर मित्र दोनों ही कष्ट का कारण बनते हैं। इनसे हमेशा सावधान रहना बेहद जरूरी है।

भूख और बुद्धि का संबंध
बुद्धिमान व्यक्ति को कभी भूखा नहीं रहना चाहिए, क्योंकि भूखे रहने से बुद्धि कमजोर होती है जो व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं भूखा रहने पर कई बार इंसान चिड़चिड़ा भी हो जाता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed