फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   why married women wearing mangalsutra

शादी के बाद ही क्यों मंगलसूत्र पहनती हैं लड़कियां?

Sat, 05 Apr 2014 11:55 AM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
why married women wearing mangalsutra

मंगलसूत्र विवाह का प्रतीक चिन्ह है। विवाह के बाद यह हर सुहागन स्त्री के सुहाग की निशानी के तौर उनके गले की शोभा बढ़ाता है। महिलाएं इसे अपने पति का प्रेम मानकर सीने से लगाए रखती हैं।

विज्ञापन


महिलाएं इसे अपने से अलग तभी करती हैं जब पति दुनिया में न हो या दोनों के बीच संबंध टूट चुके हों।

मंगलसूत्र धारण करने का नियम कब से

why married women wearing mangalsutra

मंगलसूत्र धारण करने का नियम कब से चला आ रहा है यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

लेकिन ऐसा माना जाता है कि मंगलसूत्र धारण करने का नियम वैदिक काल से चला आ रहा है। और लोग इसमें बड़ी आस्था रखते हैं इसके पीछे मंगलसूत्र में चमत्कारी गुणों की मौजूदगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलसूत्र में काले मोती का रहस्य

why married women wearing mangalsutra

विवाह के समय दुल्हन पर सबकी नजर टिकी होती है। इससे दुल्हन को नज़र लगने का भय रहता है। मंगलसूत्र में पिरोए गये काले मोती से काल यानी अशुभ शक्तियां दूर रहती है।

मंगलसूत्र बुरी नज़र से रक्षा करता है इस मान्यता के कारण विवाह के समय दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाया जाता है। मंगल सूत्र के विषय में यह भी मान्यता है कि इससे पति पर आने वाली विपत्तियां दूर होती है।


विज्ञापन

मंगलसूत्र पर बने चिन्ह

why married women wearing mangalsutra

मंगलसूत्र में सोने का पेंडेंट लगा होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि स्वर्ण धारण करने से शरीर शुद्ध होता है। स्नान के समय सोने का स्पर्श करके जो पानी शरीर पर गिरता है उससे पापों से मुक्ति मिलती है।

मंगलसूत्र में मोर का चिन्ह बना होता है जो पति के प्रति प्रेम का प्रतीक माना जाता है। पेंडेंट पर कुछ अन्य चिह्न भी बने होते हैं जो बुरी नज़रों से बचाने वाले माने जाते हैं।

शनि और गुरु का संबंध मंगलसूत्र से

why married women wearing mangalsutra

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सोना गुरू के प्रभाव में होता है। गुरू ग्रह को वैवाहिक जीवन में खुशहाली, संपत्ति एवं ज्ञान का कारक माना जाता है।

गुरु धर्म का कारक ग्रह भी है। काला रंग शनि का प्रतीक माना जाता है। शनि स्थायित्व एवं निष्ठा का कारक ग्रह होता है। गुरू और शनि के बीच सम संबंध होने के कारण मंगलसूत्र वैवाहिक जीवन में सुख एवं स्थायित्व लाने वाला माना जाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed