फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   varad laxmi puja vrat

खास है आज का शुक्रवार, कर लें लक्ष्मी माता को प्रसन्न

Fri, 16 Aug 2013 08:46 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 16 Aug 2013 08:46 AM IST
विज्ञापन
varad laxmi puja vrat

लक्ष्मी माता की कृपा पाने के लिए दीपावली तक भला क्यों इंतजार करें। जब लक्ष्मी माता की कृपा आज ही प्राप्त हो सकती है। आज सावन मास के शुक्ल पक्ष का अंतिम शुक्रवार है। स्कंद पुराण में इस दिन को महालक्ष्मी के पूजन का दिन बताया गया है।

विज्ञापन


आज के दिन व्रत रखकर गणेश और लक्ष्मी की पूजा करने से लक्ष्मी माता से वर अर्थात आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए इसे वरद लक्ष्मी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि माता की कृपा पाप्त करने के लिए कलश बैठाकर वर मुद्रा वाली देवी लक्ष्मी की प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन


मां लक्ष्मी के विभिन्न रूपों को जानिए


मान्यता है कि वरद लक्ष्मी की पूजा से सौभाग्य और धन में वृद्घि के साथ ही पति की आयु भी लंबी होती है इसलिए सुहागन स्त्रियां यह व्रत रखती हैं। इस व्रत का नियम है कि पूजा से पहले स्नान करके शुद्घ वस्त्र पहनें फिर कलश, गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के बाद सुहागन स्त्रियों को सुहाग सामग्री भेंट करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग व्रत नहीं रख सकते वह भी लक्ष्मी और गणेश की पूजा के बाद लाल चूड़ियां, लाल वस्त्र, बिंदी, महावर और दूसरी सुहाग सामग्री दान करें तो उन्हें भी लक्ष्मी माता की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed