फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   upnishad story

जब पुरूष से स्त्री बन गये राजा ईल

Thu, 24 Jan 2013 02:05 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 24 Jan 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
upnishad story

ज्योतिषशास्त्र के साथ ही साथ पुराणों

विज्ञापन
में भी बुध को चन्द्रमा का पुत्र बताया गया है। नवग्रहों में बुध को युवराज का पद दिया गया है। पुराणों में बुध के विवाह के विषय में एक बड़ी ही रोचक कथा का वर्णन किया गया है। बुध की पत्नी का नाम ईला है। ईला के विषय में बताया गया है कि यह वैवस्वत मनु के पुत्र थे। इनका नाम इल था।

कथा के अनुसार इल एक बार शिकार खेलने वन में गये। अनजाने में ही वह अम्बिका नामक वन में पहुंच गये। अम्बिका वन भगवान शिव द्वारा शापित था। एक बार शिव और पार्वती इस वन में विहार कर रहे थे उसी समय ऋषियों का एक समूह वन में आ पहुंचा। इससे पार्वती शर्मा गयी। शिव जी को ऋषियों का अचानक वन में प्रवेश करना अच्छा नहीं लगा और उन्होंने शाप दे दिया कि, शिव परिवार के अलावा अम्बिका वन में जो भी प्रवेश करेगा वह स्त्री बन जाएगा।

भगवान शिव के शाप के कारण राज इल स्त्री बन गये। अपने बदले हुए रूप को देखकर इल बहुत दुःखी हुए। वन से बाहर निकलने पर उनकी मुलाकात बुध से हुई। बुध राज इल के स्त्री रूप पर मोहित हो गये। इल ने अपना नाम ईला रख लिया और बुध से विवाह कर लिया। ईला और बुध से पुरूररवा का जन्म हुआ। पुराणों में बताया गया है कि पुरूरवा बड़े होकर राजा बने, इनकी राजधानी गंगा तट स्थित प्रयाग थी।

राजा पुरूररवा को एक दिन माता ईला ने दुःखी होकर अपने स्त्री बनने की कथा बतायी। इसके बाद पुरूरवा ने निश्चय किया कि वह अपनी माता को वास्तविक रूप में लाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए पुरूरवा ने गौतमीगंगा यानी गोदावरी तट पर शिव की उपासना की। पुरूरवा की उपासना से प्रसन्न होकर शिव और पार्वती प्रकट हुए और वरदान मांगने के लिए कहा। पुरूरवा ने शिव से कहा कि उनकी माता ईला पुनः राजा इल बन जाए। इस पर भगवान शिव ने वरदान दिया कि गौतमी गंगा में स्नान करने से ईला पुनः इल बन जाएगी। ईला ने गौतमी गंगा में स्नान किया और पुनः राज इल बन गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed