फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   twelve jyotirling story

शिवरात्रि विशेषः ऐसे हुआ था द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रकट

Thu, 27 Feb 2014 08:38 AM IST
Updated Thu, 27 Feb 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
twelve jyotirling story

बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक हैं बाबा केदरनाथ। इनका यह नाम सतयुग के समय पड़ा और तब से आज तक उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर भगवान शिव केदारनाथ नाम से हिमालय की ऊंची चोटी पर विराजमान हैं।

विज्ञापन


पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार सतयुग में भगवान विष्णु ने नर और नारायण के रूप में अवतार लिया। अलकनंदा नदी के दोनों किनारों पर मौजूद नर और नारायण पर्वत पर इन्होंने घोर तपस्या की। इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए। विष्णु के अवतार होने के कारण इन्हें किसी सांसारिक फल की चाहत नहीं थी।
विज्ञापन


इसलिए जब भगवान शिव ने कहा कि वर मांगो, तब नर और नारायण ने कहा कि आप इस क्षेत्र में निवास करें। जो भी भक्त यहां आएं उसे जीवन मरण के चक्र से मुक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर और नारायण की प्रार्थना पर भगवान शिव ने कहा कि यहां ज्योर्तिलिंग प्रकट होगा जो साक्षात शिव रूप होगा। इसके दर्शन करने से शिव दर्शन करने का पुण्य प्राप्त होगा।

नर और नारायण की प्रार्थना पर ज्योर्तिलिंग प्रकट हुआ। जहां पर शिव का ज्योर्तिलिंग प्रकट हुआ वहां केदार नामक धर्मप्रिय राजा का शासन था। राजा केदार के नाम पर यह क्षेत्र केदारखंड कहलाता था।

राजा केदार भगवान शिव के भक्त थे। राजा केदार और केदारखंड के रक्षक के रूप में भगवान शिव का ज्योर्तिलिंग प्रकट होने के कारण भगवान शिव केदारनाथ कहलाये।

कार्तिक के रुठने से प्रकट हुआ यह ज्योतिर्लिंग

twelve jyotirling story

दक्षिण के कैलाश नाम से विख्यात श्री शैल पर्वत पर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग स्थित है। कहते हैं यहां शिव की पूजा करने से अश्वमेध यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है।

इस शिवलिंग के विषय में कथा है कि ब्रह्माण्ड की प्ररिक्रमा में गणेश जी को विजयी बनाए जाने के बाद कुमार कार्तिकेय रुठ कर दक्षिण में कौंच पर्वत पर आकर रहने लगे।

यहां कुमार कार्तिकेय को मनाने के लिए शिव पार्वती पधारे। इसके प्रतीक रुप में ज्योतिर्लिंग प्रकट हुआ जो मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग कहलाया।

सृष्टि से पूर्व भी थे सोमेश्वर सोमनाथ

twelve jyotirling story
शिवपुराण की कथा के अनुसार दक्ष प्रतिपति के शाप के कारण चन्द्रमा का क्षय होता जा रहा था।

चन्द्रमा ने अपनी रक्षा के लिए भगवान शिव की पूजा की। इससे प्रसन्न होकर गुजरात के समुद्रतट पर सोमेश्वर सोमनाथ ज्योतिर्लिंग प्रकट हुए।

और प्रकट हो गए ज्योतिर्लिंग के रुप में भीमाशंकर

twelve jyotirling story

कुंभकर्ण की पत्नी कर्कटी के गर्भ से भीम नामक एक राक्षस का जन्म हुआ। इसने ब्रह्मा जी से प्राप्त कर देवताओं को सताना शुरु कर दिया। पीड़ित देवता भगवान शिव की शरण में पहुंचे।

भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रुप में प्रकट हुए और भीम का वध कर दिया। इसके बाद यह ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के नाम से प्रसिद्घ हुआ। यह ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में भीमा नदी के किनारे स्थित है।


किसकी रक्षा के लिए प्रकट हुए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

twelve jyotirling story

मध्यप्रदेश के उज्जैन नगरी में कालों के काल रुप में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। मान्यता है कि इनके दर्शन मात्र से सपने में भी डर नहीं सताता है। इनके प्रकट होने की पुरणों में जो कथा है उसके अनुसार दूषण नाम का एक असुर था।

यह लोगों को सताया करता था। इससे मुक्ति पाने के लिए ब्राह्मणों ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर शिव जी की पूजा शुरु की। दूषण ने ब्राह्मणों को मारने के लिए जैसे ही खड्ग उठाया पार्थिव शिवलिंग से महाकाल प्रकट हुए और दूषण को भष्म कर दिया।

जहां महादेव प्रकट हुए थे उस स्थान पर एक शिवलिंग विराजमान हो गया। यह शिवलिंग महाकाल शिवलिंग कहलाया।

भगवान विष्णु द्वारा स्थापित है यह ज्योतिर्लिंग

twelve jyotirling story

रावण ने भगवान शिव से लंका में निवास करने की इच्छा प्रकट की। रावण को संतुष्ट करने के लिए भगवान शिव ने एक ज्योतिर्लिंग दिया। शिव जी ने कहा कि वह इस ज्योतिर्लिंग में स्थित होकर लंका में निवास करेंगे।

लेकिन देवता नहीं चाहते थे कि शिव लंका में निवास करें। इसलिए विष्णु की मदद से देवताओं ने झारखंड में ही ज्योतिर्लिंग को स्थापित करवा दिया। यह ज्योतिर्लिंग बैजनाथ ज्योतिर्लिंग के नाम से जाना जाता है।

और इस तरह काशी पधारे विश्वेश्वर

twelve jyotirling story

प्राचीन नगरी काशी में स्थित है विश्ववेश्वर ज्योतिर्लिंग। इस ज्योतिर्लिंग के विषय में मान्यता है कि यह भगवान शिव की नगरी है जो शिव के त्रिशूल पर स्थित है। एक बार पार्वती माता ने शिव से कहा कि वह कैलाश को छोड़कर कहीं और रहना चाहती हैं।

पार्वती की इस इच्छा को जानकर भगवान शिव ने काशी में निवास करने की योजना बनाई और काशी में विश्वनाथ प्रकट हो गए।

राम के शिव रामेश्वर ज्योतिर्लिंग

twelve jyotirling story

लंका पर चढ़ाई करने के लिए जब भगवान राम सागर पर सेतु निर्माण करवा रहे थे। उस समय कार्य में सफलता के लिए राम ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया और विधिवत इसकी पूजा की।

भगवान राम की पूजा से प्रसन्न होकर शिव जी ज्योतिर्लिंग के रुप में प्रकट हुए। राम द्वारा पूजित होने के कारण यह रामेश्वर ज्योतिर्लिंग कहलाया। यह ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के सागर तट पर स्थित है।

ऐसे प्रकट हुआ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

twelve jyotirling story

नर्मदा के पावन तट पर विंध्य पर्वत ने भगवान शिव का पार्थिव लिंग बनाकर कई वर्षों तक अटूट भक्ति के साथ तपस्या की। इनकी तपस्या से प्रकट होकर भगवान शिव प्रकट हुए।

इस समय ऋषियों ने शिव से प्रार्थना की, हे शिव जगत कल्याण के लिए आप यहां विराजमान रहें। ऋषियों की विनम्र भक्ति से प्रसन्न होकर शिव का ज्योतिर्लिंग प्रकट हुए यह ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग कहलाया।

जिस पार्थिव लिंग की विंध्य ने पूजा की थी वह भी ज्योतिर्लिंग के रुप में प्रतिष्ठित हुआ अमलेश्वर ज्योतिर्लिंग कहलाया।

कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए प्रसिद्घ ज्योतिर्लिंग

twelve jyotirling story

गोदावरी नदी के उद्गम स्थल पर भगवान भोलेनाथ का ज्योतिर्लिंग स्थित है। शिवपुराण की कथा के अनुसार गोदावरी नदी और गौतम ऋषि की प्रार्थना पर यहां भोलेनाथ प्रकट हुए थे। यह स्थान कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए प्रसिद्घ है।

भक्त की रक्षा के लिए प्रकट हुए ज्योतिर्लिंग

twelve jyotirling story

गुजरात के द्वारकापुरी से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर नागेश्वर ज्योतिर्लिंग है। यह ज्योतिर्लिंग एक शिव भक्त की रक्षा के लिए प्रकट हुआ था। शिव पुरणा की कथा के अनुसार सुप्रिय नामक एक वैश्य को दारुका नामक राक्षस ने बंदी बना लिया।

बंदी गृह में भी इसने शिव की भक्ति का त्याग नहीं किया। शिव की भक्ति को अपने विरुद्घ षड्यंत्र समझकर दारुक ने सुप्रिय का वध करने का प्रयास किया। इसी समय भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग प्रकट हुआ और शिव भक्त की रक्षा हुई।

भक्तिनी के पुत्र लौटने के लिए प्रकट हुए शिव

twelve jyotirling story

शिव पुराण की कथा के अनुसार घुश्मा नामक की एक शिव भक्तिनी थी। इसकी बड़ी बहन जो इसकी सौतन भी थी। इसने घुश्मा के पुत्र की हत्या कर दी।

लेकिन घुश्मा की अटूट भक्ति को देखकर शिव प्रकट हुए और मृत पुत्र को पुनः जीवित कर दिया और। घुश्मा की प्रार्थना पर ज्योतिर्लिंग के रुप में विराजमान हो गए। घुश्मा के नाम पर यह ज्योतिर्लिंग घुश्मेश्वर और घृष्णेश्वर के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed