फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   tulsi upay in margashirsha month know the benefits of tulsi plant tulsi remedies for prosperity

Tulsi Upay: मार्गशीर्ष माह में इस तरह करें तुलसी की पूजा, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

Sat, 23 Nov 2024 11:29 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 23 Nov 2024 11:29 AM IST
सार

2024 में मार्गशीर्ष माह की शुरुआत 16 नवंबर से हो चुकी है। इस महीने में तुलसी पूजन की परंपरा के अनुसार सूर्योदय से पहले तुलसी को जल चढ़ाने और शाम के समय दीप प्रज्वलित करने का विशेष महत्व है।

विज्ञापन
tulsi upay in margashirsha month know the benefits of tulsi plant tulsi remedies for prosperity
तुलसी - फोटो : Adobe stock

विस्तार

Tulsi Upay In Margashirsha Month: मार्गशीर्ष माह, जिसे अगहन माह के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग में इस माह का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। यह माह कार्तिक के बाद आता है और इसे भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दौरान तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि मार्गशीर्ष में तुलसी पूजन करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है। हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र माना गया है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। घर में तुलसी लगाने और नियमित पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।

विज्ञापन


2024 में मार्गशीर्ष माह की शुरुआत 16 नवंबर से हो चुकी है। इस महीने में तुलसी पूजन की परंपरा के अनुसार सूर्योदय से पहले तुलसी को जल चढ़ाने और शाम के समय दीप प्रज्वलित करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस माह में भगवान कृष्ण की पूजा और श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

 

Kharmas 2024: दिसंबर में इस दिन से शुरू हो रहा है खरमास, ऐसे करें भगवान सूर्य की उपासना

विज्ञापन
विज्ञापन

Masik Shivratri 2024: कब है मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


तुलसी पूजन का महत्व
ऐसी मान्यता है कि मार्गशीर्ष के महीने में भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान तुलसी के पौधे का पूजन करने से परिवार में सुख-शांति और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। तुलसी को जल अर्पित करना और दीप जलाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस माह में तुलसी पूजन करने से पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

तुलसी का धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ औषधीय गुण भी होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है, “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्,” जिसका अर्थ है कि "मैं महीनों में मार्गशीर्ष हूं।" इस प्रकार मार्गशीर्ष माह का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। श्रद्धा और भक्ति से इस महीने में तुलसी पूजन करने से जीवन में शांति और समृद्धि आती है और असीम पुण्य की प्राप्ति होती है।


 

Utpanna Ekadashi: कब है नवंबर की आखिरी एकादशी? उत्पन्ना एकादशी पर बन रहे हैं कई शुभ योग

Tulsi Puja Mantra: तुलसी पूजा में जरूर करें इन मंत्रों का जाप, माता की कृपा के साध बरसेगा धन

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed