Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Tulsi puja mantra upay benefits of tulsi puja dhan labh

Tulsi Puja Mantra: तुलसी पूजा में जरूर करें इन मंत्रों का जाप, माता की कृपा के साध बरसेगा धन

Thu, 21 Nov 2024 03:49 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 21 Nov 2024 03:49 PM IST
सार

अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप तुलसी के कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को नियमित रूप से किया जाए तो कभी भी दरिद्रता आपके घर में प्रवेश नहीं करेगी और घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है।

विज्ञापन
Tulsi puja mantra upay benefits of tulsi puja dhan labh
तुलसी - फोटो : Adobe stock

विस्तार

Tulsi Puja Niyam: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। तुलसी के पौधे को लक्ष्मी माता का प्रतीक भी माना जाता है, इसलिए हर घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाया जाता है। हिंदू घरों में तुलसी के बिना घर का आंगन अधूरा माना जाता है। यूं तो तुलसी में बहुत सारे औषधीय गुण हैं. लेकिन धार्मिक दृष्टि से भी तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। नियमित रूप से तुलसी माता की पूजा करने से कई लाभ मिलते हैं। साथ ही इससे घर में सुख-समृद्धि और संपत्ति का वास होता है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां हमेशा सुख-समृद्धि रहती है। अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप तुलसी के कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को नियमित रूप से किया जाए तो कभी भी दरिद्रता आपके घर में प्रवेश नहीं करेगी और घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


तुलसी पूजा के लाभ
तुलसी को जल अर्पित करते वक्त "ॐ शुभाद्राय नमः" मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। इससे वित्तीय संकट दूर होते हैं और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। भगवान विष्णु केवल तुलसी की पत्तियों को ही स्वीकार करते हैं। इसलिए जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा और भक्ति से तुलसी की पूजा करता है, उसके घर में कभी भी दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता। तुलसी की नियमित पूजा घर में सुख, समृद्धि और संपत्ति लाती है।
विज्ञापन


हिंदू धर्म में तुलसी का महत्व
हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष स्थान है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पौधे में भगवान श्री विष्णु और देवी लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी विशेष रूप से भगवान विष्णु को प्रिय है, इसलिए तुलसी की पूजा में विष्णु और लक्ष्मी का मिलाजुला महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास
जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां भगवान श्री विष्णु और लक्ष्मी माता की कृपा हमेशा बनी रहती है। तुलसी घर के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाए रखती है। अगर नियमित रूप से तुलसी के पौधे को जल अर्पित किया जाए, तो उस घर में कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद उस परिवार पर बना रहता है।

पापों से मुक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन
जो व्यक्ति अपने पापों के बोझ से परेशान है, उसे तुलसी का जल नियमित रूप से पीना चाहिए। ऐसा करने से उसके सभी पाप समाप्त हो जाते हैं और वह शुद्ध हो जाता है। जो लोग नियमित रूप से तुलसी को जल अर्पित करते हैं, उनके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मकता का वास होता है।



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed