फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Masik shivratri 2024 Margashirsha date shubh muhurat puja vidhi upay in hindi

Masik Shivratri 2024: कब है मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Sat, 23 Nov 2024 05:58 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 23 Nov 2024 05:58 AM IST
सार

मासिक शिवरात्रि का पर्व हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से भक्तों को शुभ फल प्राप्त होते हैं और भगवान शिव की कृपा मिलती है।

विज्ञापन
Masik shivratri 2024 Margashirsha date shubh muhurat puja vidhi upay in hindi
मासिक शिवरात्रि - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Masik shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि का पर्व हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से भक्तों को शुभ फल प्राप्त होते हैं और भगवान शिव की कृपा मिलती है। इस व्रत को रखने से विवाह में आ रही बाधाओं का निवारण होता है और मनोवांच्छित जीवनसाथी की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

विज्ञापन


मासिक शिवरात्रि 2024 का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 29 नवंबर 2024 को सुबह 8:39 बजे शुरू होकर 30 नवंबर 2024 को सुबह 10:29 बजे समाप्त होगी। ऐसे में व्रत और पूजा का पालन 29 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:07 से 6:01 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 1:54 से 2:36 तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:21 से 5:48 तक
अमृत काल: रात 2:56 से 4:42 तक

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और दिन की शुरुआत भगवान शिव का ध्यान करने से करें।
  • सूर्यदेव को जल अर्पित करें और पूजा स्थान पर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • शिवलिंग का अभिषेक कच्चे दूध, गंगाजल, और शुद्ध जल से करें।
  • भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, और भांग चढ़ाएं। माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।
  • दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
  • पूजा के बाद प्रसाद वितरित करें और व्रत का समापन दान-पुण्य करके करें।


Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

Tulsi Puja Mantra: तुलसी पूजा में जरूर करें इन मंत्रों का जाप, माता की कृपा के साध बरसेगा धन

मनचाहा वर पाने का उपाय
यदि आप इच्छित जीवनसाथी की प्राप्ति चाहते हैं, तो मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का गंगाजल और शहद से अभिषेक करें। साथ ही, मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। मान्यता है कि यह उपाय जल्द विवाह के योग बनाता है और मनचाही इच्छा पूरी होती है। मासिक शिवरात्रि का व्रत न केवल जीवन की समस्याओं का समाधान करता है, बल्कि भगवान शिव की कृपा से सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

Kahrmas 2024: दिसंबर में इस दिन से शुरू हो रहा है खरमास, ऐसे करें भगवान सूर्य की उपासना
Utpanna Ekadashi: कब है नवंबर की आखिरी एकादशी? उत्पन्ना एकादशी पर बन रहे हैं कई शुभ योग


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed