फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Thursday remedy for wealth and getting bless from devguru brihaspati

गुरुवार को ये उपाय करने से बरसेगी बृहस्पति देव की कृपा, जीवन से दूर होगी कंगाली

Thu, 11 Jun 2020 08:20 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 11 Jun 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
Thursday remedy for wealth and getting bless from devguru brihaspati
बृहस्पति देव - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष विज्ञान में गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। आपकी कुंडली में यदि गुरु बलहीन है तो आपको गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। इससे आपका गुरु बलवान होगा और सकारात्मक फल भी प्राप्त होंगे। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, शिक्षक, सत्कर्म, संतान एवं वृद्धि आदि का कारक माना जाता है। यह शुभफल देने वाला ग्रह है। 

विज्ञापन


बृहस्पति के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सुख, सौभाग्य, धन, लंबी आयु, धर्म आदि का लाभ मिलता है। वैवाहिक जीवन और संतान सुख भी गुरु की कृपा से ही प्राप्त होता है। वहीं धार्मिक दृष्टि से गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी आराधना के लिए लाभकारी है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार के उपाय क्या हैं जिनके द्वारा आप भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें
गुरुवार के दिन गुरु ग्रह के शुभ फल पाने के लिए पीले वस्त्र धारण करना चाहिए। दरअसल पीला रंग बृहस्पति देव को प्रिय है। इसलिए इस दिन जो कोई जातक पीले रंग का वस्त्र धारण करता है उसकी कुंडली में गुरु ग्रह बलवान होता है और परिणाम स्वरूप जातक को इसके शुभ फल प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन

Thursday remedy for wealth and getting bless from devguru brihaspati
माथे पर लगाएं चंदन का तिलक
माथे पर लगाएं चंदन का तिलक

गुरुवार के दिन स्नान ध्यान करने के बाद जातक को चंदन का तिलक माथे पर लगाना चाहिए। इस उपाय को करने से न केवल बृहस्पति ग्रह बली होता है बल्कि यह आपके मस्तिष्क में शीतलता प्रदान करता है। यदि चंदन का तिलक न हो तो हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं। 

विज्ञापन

पूजा के समय करें इन मंत्रों का जाप
गुरुवार के दिन नकारात्मकता को दूर करने के लिए बृहस्पति ग्रह का बीज मंत्र 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' को 108 बार जपना चाहिए। यह मंत्र बेहद ही शक्तिशाली होता है। इसके जाप से गुरुवार का दिन आपके लिए कल्याणकारी होगा। 

Thursday remedy for wealth and getting bless from devguru brihaspati
विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें - फोटो : अमर उजाला
विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें

यदि तमाम प्रयासों के बावजूद कार्यों में सफलता नहीं मिल रही है और आपके मन में चीजों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है तो गुरुवार के दिन पूजा के समय विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से बाधाएं दूर हो जाती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है। 

राम रक्षा स्तोत्र का पाठ

जिन जातकों को रोग, शत्रु, आदि से परेशानी के साथ-साथ अपने कामकाज में अचानक से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो, उन्हें गुरुवार को पूजा के समय राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। देवगुरु बृहस्पति का यह उपाय परम कल्याणकारी होता है।

Thursday remedy for wealth and getting bless from devguru brihaspati
भगवान विष्णु
भगवान विष्णु को भोग लगाएं

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को संभव हो तो पीले रंग के पुष्प चढ़ाएं और उन्हें इसी रंग के फल का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में उसे बांटें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed