फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   surya puja sunday

अगले चार रविवार ऐसे करें सूर्य पूजा होगा बड़ा लाभ

Wed, 08 Jan 2014 07:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Jan 2014 07:25 AM IST
विज्ञापन
surya puja sunday

रविवार सूर्य देव का दिन है। अगर पूरे साल रविवार के दिन सूर्य की पूजा करें तो इससे अच्छी बात नहीं लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो माघ मास के प्रत्येक रविवार को सूर्य की पूजा करें।

विज्ञापन


माघ मास मकर संक्रांति से फाल्गुन संक्रांति तक के बीच के समय को कहा जाता है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन सूर्य की पूजा आरंभ करें। माघ महीना 13 फरवरी को समाप्त होगा इस बीच कुल चार रविवार आएंगे।
विज्ञापन


हर रविवार के दिन प्रातः स्नान करके ताबे के बर्तन में जल भरकर इसमें गुड़ मिलाएं। इससे सूर्य को अर्ध्य दें। इसके बाद 108 बार ओम वरुणाय नमः मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य देव को केला एवं चावल और चावल का खीर अर्पित करें। रविवार के दिन स्वयं भी मीठा भोजन करें।

इस तरह से चार रविवार सूर्य की पूजा करने से सूर्य बलवान होगा और आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को सरकारी क्षेत्र एवं अधिकारियों का कारक ग्रह बताया गया है।


सूर्य बलवान होने से सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी एवं अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा एवं कैरियर में उन्नति के लिए भी सूर्य की अनुकूलता प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed